07 फ़रवरी, 2011

ट्रैक पर दौड़ेगी लोहांडीगुड़ा की बाला



झारखंड नेशनल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
रायपुर। झारखंड में 12 फरवरी से शुरू होने वाले 34 वें राष्ट्रीय खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में लोहांडीगुड़ा की बालमती भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। टीएसआरडीएस से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालमती की इच्छा राष्ट्रीय टीम से प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिये सोना लाने की है। छत्तीसगढ़ की टीम में बालमती के चयन होने पर टाटा स्टील के कृष्णनंदन (चीफ कारर्पोरेट रिलेशन टाटा स्टील),श्री वरूण झा(वाईस प्रेसिडेंट छत्तीसगढ़ प्रोजेक्ट टाटा स्टील) ने अपनी शु•ाकामनाएं दी और उसकी सफलता की कामना की है।
झारखंड के रांची में 12 से 26 फरवरी तक होने वाले 34 वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की आठ सदस्यीय टीम में स्थान प्राप्त करने वाली बालमती बस्तर की एक मात्र एथलीट है। टाटा स्टील रूरल डेव्हलपमेंट सोसायटी (टीएसआरडीएस) से बालमती ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। टाटा स्टील ने अपने टीएसआरडीएस के माध्यम से प्रस्तावित संयंत्र स्थल के प्रभावित लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में जो शुरूआत की है उसके नतीजे आने शुरू हो गये और बस्तर आदिवासी अंचल के बच्चे विभिन्न विधाओं में अपना हुनर दिखा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली बालमती लोहांडीगुड़ा शासकीय कन्या हायर सेंकडरी स्कूल की कक्षा 11 वीं की छात्रा है। बालमती का प्रारंभ से खेलों के प्रति लगाव था और विशेषकर उसकी रूची दौड़ में थी। उसकी रूची को ध्यान में रखते हुए टीएसआरडीएस के खेल प्रशिक्षक शंकर पटेल का ध्यान उस पर गया और उन्होंने बालमती की प्रतिभा को तराशना शुरू किया। इसका परिणाम भी जल्द ही दिखाई दिया जब बालमति ने पेंड्रा में संपन्न हुई राज्य स्तरीय शालेय खेलों में बस्तर संभाग की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए 1500 मीटर, 3000 और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।  सरल व शर्मीली बालमती आज के खेलों की चकाचौंध से पूरी से तरह से दूर है उसे केवल इतना ही मालूम है कि उसे दौड़ना है और जो विश्वास उस पर व्यक्त किया गया है उस पर उसे खरा उतरना है। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली बालमती ने इससे पूर्व राष्ट्रीय शालेय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से कोलकाता, केरल, उत्तर प्रदेश, मुंबई, बिहार और अमृतसर में हुई प्रतियोगिताओं की ट्रैक एंड फील्ड में दौड़ लगाई है। राष्ट्रीया खेलों में राज्य की टीम में अपने चयन को लेकर वह काफी प्रसन्न है, बालमती ने कहा कि जब उसे टीम में लिये जाने की सूचना मिली तो पहले तो उसे सहसा विश्वास नहीं हुआ लेकिन बाद में उसके साथ अ•यास करने वाली अन्य खिलाड़ियों से उसे जब बधाई मिली तो उसे यकीन हुआ। राज्य की टीम में चयन होने का श्रेय बालमती ने टीएसआरडीएस और प्रशिक्षक शंकर पटेल को दिया। बालमती ने टीम ने 1500 व 3000 ,5000 मीटर दौड़ में टीम चयन ट्रायल के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जो समय निकाला उससे चयनकर्ता काफी प्रभावित हुए। इन दिनो बालमती भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रहे टीम प्रशिक्षण शिविर में राज्य टीम के प्रशिक्षक राधाकृष्णनन पिल्लई के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही है। प्रशिक्षक श्री पिल्ले ने कहा कि बालमती काफी प्रतिभाशली खिलाड़ी हैं और प्रशिक्षण अवधि के दौरान जो समय वह निकाल रही है उससे यह कहा जा सकता है कि वह पदक हासिल करेगी।
मां की ख्वाहिश, बेटा भी हिस्सा ले खेलों में
राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व मिलने पर बालमती की मां ओमबती यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और बालमती के राज्य एथलेटिक टीम में चयन होने पर वे बेहद प्रसन्न मुद्रा में थी। ओमबती भिलाई में प्रशिक्षण ले रही बालमती से मिलने के लिये लोहांडीगुड़ा से भिलाई पहुंची थी। उन्होंने कहा कि 6 बच्चों में उनकी दो लड़कियां बालमती और सुमित्रा को बचपन से ही खेलों के प्रति बेहद लगाव है और खेलों के प्रति उनकी दिलचस्पी को देखते हुए उन्होने दोनों को खिलाड़ी बनाने का निर्णय लिया। बालमती जहां ट्रैक पर दौड़ रही हैं वहीं उसकी छोटी बहन सुमित्रा खो-खो  में बस्तर की ओर से प्रतिनिधत्व कर चुकी है। बालमती के राष्ट्रीय खेलों में प्रदर्शन और पदक जीतने के बारे में ओमबती ने कहा कि उसका प्रदर्शन हमेशा से अच्छा रहा है और वह अपना बेहतर प्रदर्शन करना भी चाहती है उसे परी उम्मीद है कि बालमती अपने राज्य के लिये पदक अवश्य जीतेगी। लेकिन इसके बाद भी उस दिन के प्रदर्शन और भाग्य पर भी बहुत कुछ निभर  रहेगा। ओमबती ने कहा कि वह अपनी दो लड़कियों की तरह अपने एक  मात्र छोटे लड़के को भी खिलाड़ी बनाना चाहती है। अपनी दोनों लड़कियों के इस मुकाम तक पहुंचने के लिये उन्होंने टाटा स्टील रूरल डेव्हलपमेंट सोसायटी (टीएसआरडीएस) को पूरा श्रेय दिया और कहा कि चूंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने के नाते वे अपनी लड़कियों के खेलों की ओर ध्यान नहीं दे पाती ऐसे में टीएसआरडीएस के प्रशीक्षक ने इस कमी को पूरा कर दिया।

रेलवे और दिल्ली से मिलेगी टक्कर






फेडरेशन कप के लिए छह घंटे कड़ा अभ्यास
 कर रही हैं छत्तीसगढ़ की टीमें
 राजधानी में 10 फरवरी से खेली जाने वाली 25वीं फेडरशन कप बास्केटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां जारी हैं। छत्तीसगढ़ की महिला टीम से पदक की पूरी उम्मीद की जा रही है। मेजबान महिला टीम के लिए रेलवे और दिल्ली की टीमें सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगी। ये दोनों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। इस प्रतियोगिता में राज्य की महिला और पुरुष दोनों टीमें हिस्सा ले रही हैं।
रायपुर। 25वीं फेडरेशन कप बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी के इनडोर स्टेडियम में 10 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश की शीर्ष आठ महिला और आठ पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं। यही टीमें झारखंड के 34वें नेशनल गेम्स में भी जौहर दिखाएंगी। छत्तीसगढ़ बास्केटबाल संघ के सचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश पटेल के मुताबिक राज्य की महिला और पुरुष दोनों टीमों की घोषणा 7 फरवरी को की जाएगी। दोनों टीमों में 16-16 खिलाड़ी संभावितों में चयनित किए गए हैं। इसके बाद 12-12 सदस्यीय टीम की अंतिम घोषणा की जाएगी। छत्तीसगढ़ की संभावित टीमों के खिलाड़ियों में महिला वर्ग में  अंजु लकड़ा, सीमा सिंह, भारती नेताम, एम पुष्पा, आकांक्षा सिंह, अरुणा किंडो, एल दीपा, शोषण तिर्की, निकिता गोदामकर, कविता (रेलवे बिलासपुर), कविता, जेलना जोस, रंजीता कौर, पुष्पा निषाद (बीएसपी), पूजा देशमुख (रायपुर), मुख्य प्रशिक्षक राजेश पटेल, सहायक प्रशिक्षक इकबाल अहमद खान, सरजीत चक्रवर्ती, एमवीवीजे सूर्यप्रकाश (बीएसपी) शामिल हैं। पुरुष वर्ग में  अजय प्रताप सिंह, अंकित पाणिग्रही, पवन तिवारी, समीर राय, के राजेश कुमार (बीएसपी), किरणपाल सिंह, लुमेंद्र साहू, मनोज सिंह, शिवेंद्र निषाद, श्रवण कुमार (रेलवे बिलासपुर), आशुतोष सिंह, जानक रानाथ कुमार, आनंद सिंह (दुर्ग), पुष्पांक (राजनांदगांव), मुख्य प्रशिक्षक आरएस गौर, सहायक प्रशिक्षक एस दुर्गेश राजु (बीएसपी), विपिन बिहारी सिंह (बिलासपुर) शामिल हैं। श्री पटेल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की महिला टीम को दक्षिण रेलवे चेन्नई और दिल्ली की टीम से कड़ी टक्कर मिलेगी। इन दोनों टीमों के अलावा छत्तीसगढ़ को मिलाकर कुल तीन टीमें खिताब की प्रबल दावेदार  हैं। फेडरेशन कप की महिला टीमों में मेजबान छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण रेलवे चेन्नई, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और पंजाब तथा पुरुष वर्ग में वेस्टर्न रेलवे मुंबई, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सर्विसेस, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व मेजबान छत्तीसगढ़ शामिल है। पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम से काफी कम उम्मीद है। इसकी एक वजह यह भी है कि राज्य की पुरुष टीम ने पहली बार फेडरेशन कप की पात्रता हासिल की है और उसका यह पहला अनुभव  होगा। पुरुष वर्ग में पश्चिम रेलवे मुवंबई, भारतीय आर्मी, इंडियन ओवरसीस बैंक तमिलनाडु और ओएनजीसी खिताब की प्रबल दावेदार हैं। श्री पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष दोनों वर्ग की टीम को सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे सहित कुल  छह-छह घंटे नियमित अ•यास कराया जा रहा है। खिलाड़ियों की फिजीकल  फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। महिला वर्ग में करीब 25 और पुरुष वर्ग में देशभर से लगभग 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल जौहर दिखाएंगे।
लग गए आधुनिक खेल उपकरण
25वीं फेडरेशन कप की मेजबानी का सबसे बड़ा फायदा यह  है कि छत्तीसगढ़ में इस खेल के आयोजन संबंधी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हो गए हैं। इस प्रतियोगिता के लिए हाईड्रोलिक पोल इनडोर स्टेडियम में लगा दिया गया है। हाईड्रोलिक पोल का उपयोग इनडोर स्टेडिय में कभी भी किया जा सकता है। इसे कभी भी  हटाया जा सकता है और आयोजन के दौरान लगाया जा सकता  है। ऐसा आउटडोर में लगने वाले बास्केटबाल के पोल के साथ नहीं होता। वह स्थाई बनाया जाता है। इसी तरह इलेक्ट्रानिक स्कोर बोर्ड से भी काफी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इन उपकरणों के मिलने से राजधानी में बास्केटबाल का इंडिया कैंप व राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं का आयोजन किया जा सकेगा।

छत्तीसगढ़ को एक और पदक का नुकसान





कोच नहीं मिला तो रुस्तम सारंग भी 
हिस्सा  नहीं लेंगे नेशनल गेम्स में
 वर्ष 2007 में असम के 33वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को वेटलिफ्टिंग का पदक दिलाने वाले रुस्तम सारंग झारखंड नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना लगभग असंभव नजर आ रहा है। रुस्तम इस समय बेंगलूर में हैं और उनका कहना है कि उनका कोच ही उन्हें नहीं दिया गया है तो वे नेशनल गेम्स जाकर क्या करेंगे। रुस्तम इस बात से भी खफा हैं कि झारकंड नेशनल गेम्स के लिए कैंप लगाया गया है या नहीं, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यही हालात रहे तो कोई खिलाड़ी कैसे पदक हासिल कर सकता है।

रायपुर। झारखंड के 34वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ का नेटबाल का पदक तय माना जा रहा था लेकिन फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ को अपात्र घोषित कर दिया। इसके बाद राजधानी के अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग ने भी झारखंड नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए यह दूसरा झटका है क्योंकि रुस्तम से सौ फीसदी पदक की उम्मीद है।
राजधानी के अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग ने 33वें नेशनल गेम्स असम में छत्तीसगढ़ के लिए व्यक्तिगत रूप से रजत पदक हासिल किया था। यह राज्य के लिए काफी अहम उपलब्धि थी। इसके बाद भी रुस्तम सारंग का लगातार  राज्य के लिए पदक हासिल करने का सिलसिला जारी है। हाल ही में रुस्तम ने कामनवेल्थ  गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। रुस्तम मात्र एक अंक से चूक गए वरन उनका कांस्य  पदक तय था। इस दौरान उनकी कलाई में चोट भी लग गई थी। कलाई की चोट को देखते हुए रुस्तम ने पहले ही कह दिया था कि वे नेशनल गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। लेकिन इसके बाद थोड़ी बहुत संभावना भी बनी। रुस्तम झारखंड नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इस समय बेंगलूर के इंडिया कैंप में हैं। रुस्तम ने नेशनल लुक से दूरभाष पर कहा कि नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने के दो प्रमुख कारण हैं। उनमें पहला कारण कलाई में चोट है तो दूसरा कारण कोच का अभाव। वे चाहते हैं कि उनका कोच उनके पिता विक्रम अवार्डी बुधराम सारंग को बनाया जाए जिन्होंने उन्हें इन बुलंदियों तक पहुंचाया है। असम नेशनल गेम्स में भी उनके पिता ही उनके कोच थे और उनकी मेहनत की बदौलत ही वे छत्तीसगढ़ के लिए रजत  पदक हासिल कर पाए थे। रुस्तम ने यह भी कहा कि अफसोस इस बात  का है कि उन्हें इस बात की कोई सूचना भी नहीं दी गई है कि झारखंड नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ में कोई कैंप लगाया गया है और उन्हें कोचिंग करनी है। दूसरी तरफ रुस्तम सारंग के पिता बुधराम सारंग का कहना है कि वेटलिफ्टिंग का कोचिंग कैंप लगाया गया है या नहीं यह पता ही नहीं है। कैंप का कोई नामोनिशा नजर नहीं आ रहा है। हां, यह जरूर मालूम है कि रुस्तम सारंग झारखंड नेशनल गेम्स के लिए पात्र है और उससे सौ फीसदी पदक की उम्मीद भी है। इस मामले में नेशनल लुक ने छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सुकलाल जंघेल से संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
इनडोर में क्यों नहीं हुआ रुस्तम का सम्मान ?

छत्तीसगढ़ के खेल जगत में यह सवाल भी  उठने लगे हैं कि राजधानी के अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को इनडोर स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में ही भूला दिया गया। जबकि ऐसे लोगों का  सम्मान किया गया जिनकी कोई विशेष उपलब्धि खेलों के विकास के लिए नहीं है। रुस्तम सारंग राजधानी ही नहीं बल्कि राज्य के पहले ऐसे वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई दफा भारत का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ पदक भी हासिल किया है। छत्तीसगढ़ के वे एकमात्र वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने कामनवेल्थ  गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा एशियाड में भी रुस्तम ने देश का प्रतिनिधित्व किया। वे राज्य के श्रेष्ठ खेल पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। इतनी उपलब्धियों के बावजूद रुसम का नाम तक इनडोर स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में नहीं पुकारा गया। रुस्तम के पिता बुधराम सारंग का कहना है कि कम से कम परिवार के किसी सदस्य को ही बुला

05 फ़रवरी, 2011

क्या मिलेगा झारखंड के पदक विजेता को?







असम नेशनल गेम्स में भी कोई घोषणा नहीं हुई 
थी, पदक पर नगद पुरस्कार की मांग


 झारखंड में 12 फरवरी से शुरू हो रहे 34वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ से कई खेलों में पदक हासिल करने की उम्मीदें की जा रही हैं। इन उम्मीदों के बीच यह सवाल  उठने लगे हैं कि नेशनल गेम्स के पदक विजेता को क्या मिलेगा? पिछले नेशनल गेम्स में पदक विजेताओं को नगद पुरस्कार देने की मांग जोरों पर उठी थी लेकिन कोई घोषणा नहीं की गई थी। जबकि देश के दूसरे राज्यों की सरकारों ने लाखों रुपए के नगद  पुरस्कार  की घोषणा की थी। एक बार फिर से झारखंड नेशनल गेम्स को लेकर नगद पुरस्कार की मांग उठ रही है।
रायपुर। झारखंड नेशनल गेम्स में कुल 18 खेलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हैंडबाल, एक्वेटिक्स, जिम्नास्टिक, कराते डू, शूटिंग, फेंसिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस, खो-खो, आरचरी, बाक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, केनोइंग एंड क्याकिंग, ट्रायथलान और स्क्वैश शामिल है। कुल 97 पुरुष खिलाड़ियों, 57 महिला खिलाड़ियों, 32 प्रशिक्षक और 19 प्रबंधकों सहित 234 खिलाड़ियों व अधिकारियों का दल हिस्सा लेगा। इनमें फेंसिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती आदि में राज्य की टीमें पहली बार  जौहर दिखाएंगी। पिछले नेशनल गेम्स में टीम गेम से पदक की उम्मीद काफी थी और इस पर राज्य की टीमें खरी उतरीं थीं। बास्केटबाल, नेटबाल, हैंडबाल तीमों में छत्तीसगढ़ ने पदक हासिल किए थे। इसके अलावा जूडो, शूटिंग में भी छत्तीसगढ़ को पदक हासिल हुआ था। लेकिन इन उपलब्धियों के बाद भी कोई नगद पुरस्कार छत्तीसगढ़ सरकार से नहीं मिला था। खेल विशेषज्ञों की मानें तो नगद पुरस्कार देने से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और वे राज्य के लिए पदक हासिल करने पूरी ताकत झोंक देते हैं। असम के 33वें नेशनल गेम्स में कई राज्यों ने अपने-अपने खिलाड़ियों के लिए लाखों रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की थी। स्वयं असम सरकार ने भी लाखों रुपए के नगद पुरस्कारों की घोषणा कर देश के दूसरे राज्यो के खिलाड़ियों को असम से खेलने इंट्री भी दी थी। तब छत्तीसगढ़ के तमाम राज्य खेल संघों ने सरकार से नगद पुरस्कार की मांग की थी। लेकिन कोई पुरस्कार नहीं मिला था। बाद में सीनियर नेशनल में पदक हासिल करने पर नगद पुरस्कार की व्यवस्था की गई। सीनियर नेशनल मे स्वर्ण पदक पर 25 हजार  रुपए, रजत  पदक पर 20 हजार  रुपए और कांस्य पदक पर 15 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। लेकन विशेष रूप से नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं के लिए
अलग से कोई  पुरस्कार नियम नहीं बनाया गया है।


2002 में हुई थी पांच लाख रुपए की घोषणा


नेशनल गेम्स को लेकर अब तक केवल एक ही बार नगद पुरस्कार की घोषणा हुई है और एक ही बार इस पर अमल किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल में वर्ष 2002 में छत्तीसगढ़ की कई खेलों की टीमों और खिलाड़ियों ने हैदराबाद के 32वें नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया था। तब नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर पांच लाख रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी। बास्केटबाल की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था और पूरी टीम को पांच लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया गया था। टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के हिस्से में 40-40 हजार रुपए का नगद पुरस्कार आया था। इसके अलावा टीम के कोच व प्रबंधक को भी नगद पुरस्कार दिया गया था। अब सीनियर नेशनल में पदक जीतने पर नगद पुरस्कार की व्यवस्था है। लेकिन इसमें खिलाड़ियों को ज्यादा नगद पुरस्कार नहीं मिला पाता। सीनियर नेशनल में पदक जीतने पर 12 सदस्यीय एक टीम को तीन लाख रुपए मिलते हैं। यानी 2002 की घोषणा की तुलना में पूरे दो लाख रुपए कम।
मुख्यमंत्री कर सकते हैं घोषणा
प्रदेश के खेल जगत में एक बार फिर से नेशनल गेम्स को लेकर नगद पुरस्कार की मांग उठने लगी है। खेल सूत्रो ंका कहना है कि कई खेल संघ मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष होने के नाते नेशनल गेम्स में पदक विजेताओं को नगद  पुरस्कार देने का प्रस्ताव भी देने वाले  हैं। यह भी कहा जा रहा है कि नेशनल गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ियों के लिए किट वितरण समारोह के दौरान डा. सिंह पदक विजेताओं के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा कर सकते हैं। डा. सिंह ने दिल्ली कामनवेल्थ गेम्स को लेकर स्वर्ण पदक विजेता को आठ लाख रुपए, रजत पदक विजेता को छह लाख रुपए और कांस्य पदक विजेता को चार लाख  रुपए का नगद पुरस्कार देने   की घोषणा की थी।

 इनडोर के नामकरण पर टेटे संघ ने सीएम को दी बधाई


राजधानी के इनडोर स्टेडियम का नाम पूर्व महापौर स्वर्गीय बलबीर जुनेजा की स्मृति में करने को लेकर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। राज्य  टेटे संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला ने आपात बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री डा. सिंह के प्रति आभार प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने करतल ध्वनी से समर्थन कर डा. सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संघ के महासचिव अमिताभ शुक्ला सहित रूपेंद्र चौहान, संदीप खंडेलवाल, राजेश लूनिया, किशोर जाधवानी, विनय बैसवाड़े, सरजीत  सिंग, भरत अग्रवाल, जरनैल सिंग रंधवा, मनिंदर सिंग, अतुल, प्रदीप जोशी, दीपक परमार, भारत  पारेख, विकास चावड़ा, हीरानंद आदि मौजूद थे।




01 फ़रवरी, 2011

राजधानी में भी दिखेगा ऐसा ही रोमांच





37वें नेशनल गेम्स में क्याकिंग एंड केनोइंग के ट्रेक 
के लिए परसदा का चयन, मार्च में राष्ट्रीय स्पर्धा
 छत्तीसगढ़ 37वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करने वाला है और इसके लिए सभी खेलों की आधारभूत  सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें रोमांच और साहस के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने वाले खेल क्याकिंग एंड केनोइंग को भी शामिल किया गया है। इस खेल की संभावनाओं के मद्देनजर मार्च माह में राष्ट्रीय स्तर पर केनोइंग एंड क्याकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा परसदा स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप भारतीय क्याकिंग संघ और राज्य क्याकिंग संघ के पदाधिकारियों ने ट्रेक के लिए स्थल का चयन भी किया है। पदधिकारियों ने राज्य सरकार को ट्रेक बनाने के लिए प्रस्ताव  सौंपा है।
रायपुर। भरतीय क्याकिंग संघ के महासचिव और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व खेल संचालक बलबीर सिंह कुशवाहा ने राज्य क्याकिंग संघ के पदाधिकारियों के साथ रायपुर का दौरा किया और 37वें नेशनल गेम्स के लिए संभावित जगह का चयन क्यकिंग के ट्रेक के लिए भी किया। यह जानकारी श्री कुशवाहा ने मंगलवार को पत्रकारों को दी। इसके पूर्व सोमवार को श्री कुशवाहा की मौजूदगी में राज्य संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ क्याकिंग एंड केनोइंग संघ के अध्यक्ष वैभव मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, सचिव बीएल साहू, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे। बैठक में 37वें नेशनल गेम्स के तहत केनोइंग एंड क्याकिंग के लिए वाटर  बाडी तैयार करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा मार्च माह में राष्ट्रीय स्तर  पर ओपन स्पर्धा का आयोजन राजधानी के बूढ़ातालाब में करने का निर्णय लिया गया। श्री कुशवाहा ने बताया कि केनोइंग एंड क्याकिंग के लिए राजधानी में अंतरराष्ट्रीय मापदंड के ट्रैक का निर्माण करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए राजधानी के परसदा स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास संभावित स्थल का भी चयन किया गया है। इस खेल के विकास के लिए 2500 मीटर लंबी तथा 125 मीटर चौड़ी नहर तैयार करनी होगी जो चार मीटर गहरी होनी चाहिए। इसके आस-पास हास्टल, ट्रेनिंग सेंटर, बोट हाऊस, फिनिशिंग टावर, तथा दर्शकों व खिलाड़ियों के बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर छत्तीसगढ़ क्याकिंग एंड केनोइंग संघ के पदाधिकारियों तथा श्री कुशवाहा ने प्रदेश के मुख्य  सचिव पी जॉय उम्मेन से मुलाकात  की और विस्तार से पूरी जानकारी दी। श्री उम्मेन ने सहमति देने के साथ-साथ नई राजधानी में क्षेत्र में प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास नवागांव तालाब पर 2500 मीटर कोर्स बनाने के लिए देखने कहा। संघ के पदाधिकारियों ने इसका निरीक्षण करने के बाद इसे उपयुक्त पाया है। श्री कुशवाहा ने बताया कि इसमें कुछ खुदाइ  का काम कर उपयुक्त बनाया जा सकता है। इस कोर्स के लिए भारतीय संघ पूरी जानकारी तथा योजना अधोसंरचना विकास, नक्शे आदि शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मापदंड का ट्रेक बनाने में करीब दो से तीन करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
देश का पहला राज्य बन सकता है छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कयाकिंग संघ के कार्यवाहक अध्यक्छ शशिकांत द्विवेदी और भारतीय कयाकिंग संघ के महासचिव बलवीर सिंग कुशवाहा. 
अंतरराष्ट्रीय मापदंड का क्याकिंग ट्रेक कहीं नहीं
भारतीय क्याकिंग संघ के महासचिव बलबीर सिंह कुशवाहा और छत्तीसगढ़ क्याकिंग एंड केनोइंग संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी के मुताबिक यदि राजधानी में अंतरराष्ट्रीय मापदंड का क्याकिंग ट्रेक बन जाता है तो यह देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां यह सुविधा होगी। देश के किसी भी राज्य में अंतरराष्ट्रीय मापदंड का ट्रेक नहीं है। यहां तक कि झारखंड में 12 फरवरी से हो रहे 34वें नेशनल गेम्स के लिए तैयार किया गया ट्रेक भी नया नहीं है। हालांकि तैयारी हो चुकी है लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़Þ रहा है। छत्तीसगढ़ के लिए यह अनोखी उपलब्धि हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस खेल के अंतरराष्ट्रीय मापदंड के ट्रेक का निर्माण होने से प्रदेश में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के विदेशी खिलाड़ी मौसम के हिसाब से  दूसरे देश के ट्रैक की तलाश करते हैं। ऐसे में यहां ट्रेक की सुविधा होने से पर्यटक  रूचि लेने लगेंगे। भारतीय क्याकिंग संघ के महासचिव बलबीर सिंह कुशवाहा ने बताया कि भोपाल में क्याकिंग पर्यटन का अहम माध्यम बना हुआ है। अवकाश के दिनों में 25 से 30 हजार स्थानीय लोगों का हुजूम तालाबों में क्याकिंग का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश में इसकी बेहतर संभावनाओं को देखते हुए 1993 में क्याकिंग की शुरुआत की गई थी। मध्यप्रेदश ने कई बेरोजगारों को नौकरी भी दी है। नर्मदा किनारे के बेरोजगारों को क्याकिंग की वजह से आर्मी और पुलिस में नौकरी का अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ में •ाी इसकी काफी सं•ाावनाएं हैं क्योंकि यहां के दूरस्थ स्थानों में रहने वाले आदिवासियों में काफी क्षमता है।
देशभर के 300 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
राजधानी के बूढ़ातालाब में मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय क्याकिंग एंड केनोइंग प्रतियोगिता में देश•ार के 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें महिला और  पुरुष   दोनों वर्ग के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में सी वन, सी टू, सी फोर, के वन, के टू, के फोर इवेंट के मुकाबले 200 और 500 मीटर में खेले जाएंगे। इसके अलावा मैराथन व केनोफेलो का भी रोमांच लोगों को देखने मिलेगा। राज्य निर्माण के एक दशक में प्रदेश की यह पहली राष्ट्रीय क्याकिंग एंड केनोइंग प्रतियोगिता होगी। सी-वन के इवेंट में एक खिलाड़ी घुटनों के बल बैठकर एक चप्पू चलाता है। सी-टू में खिलाड़ियों की संख्या दो हो जाती है तो सी-फोर में चार। इसी तरह के-वन में दोनों तरफ चप्पू चलाया जाता है और खिलाड़ी एक रहता है। के-टू में दो तो के-फोर में चार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस खेल में रोविंग के इवेंट तो शामिल हैं ही, राफ्टिंग (रबर की बोट), केनोफेलो, ड्रेगन बोट (24 खिलाड़ी दिखाते हैं जोहर), वाइट वाटर केनोइंग, सफारी जैसे इवेंट  शामिल होते हैं।
खेल विभाग का पूरा सहयोग
छत्तीसगढ़ केनोइंग एंड क्याकिंग संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संघ को खेल विभाग का बेहतर सहयोग मिल रहा है। खेल विभाग ने हाल ही में क्याकिंग की सात बोट व अन्य खेल उपकरण उपलब्ध कराए हैं जो लाखों रुपए के हैं। इसके अलावा संघ के पदाधिकारियों ने खेल संचालक जीपी सिंह से मुलाकात कर इस खेल की अधोसंरचनाओं के विकास के लिए आवश्यक संसाधनों से अवगत कराया। श्री सिंह ने क्याकिंग एंड केनोइंग तथा रोइंग के स्थाई कोर्स का निर्माण करने आश्वासन दिया।


31 जनवरी, 2011

लड़कियां बास्केटबाल में नंबर वन



खेल के प्रति लगनशीलता ज्यादा होने
 की वजह से लड़कों से आगे : चंदर मोहन
रायपुर ३१ जनवरी, २०११.  भारतीय बास्केटबाल फेडरेशन के तकनीकी कमिशन के कन्वीनर चंदर मोहन का मानना है कि छत्तीसगढ़ की लड़कियों का बास्केटबाल में कोई जवाब नहीं है और इसका पूरा श्रेय कोचिंग व खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं को जाता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों में किसी भी काम के प्रति लगनशीलता ज्यादा होती है। इसलिए वे आगे रहती हैं।
राजधानी में अगले माह 10 फरवरी से आयोजित हो रहे फेडरेशन कप बास्कटेबाल प्रतियोगिता के लिए सुविधाओं का जायजा लेने आए चंदर मोहन ने राजधानी से रवाना होने से पूर्व इनडोर स्टेडियम की काफी तारीफ की। उन्होंने नेशनल लुक से कहा कि काफी बेहतर स्टेडियम है और यदि किसी राज्य को राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इनडोर स्टेडियम मिल रहा है तो यह काफी अहम बात है। इससे खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। भारतीय बास्केटबाल संघ की तकनीकी कमिशन के कन्वीनर चंदर मोहन ने यह भी कहा कि बास्केटबाल में आउटडोर में अ•यास करने के बाद इनडोर में मुकाबले खेलने में खिालड़ियों का खेल काफी प्रभावित होता है। कई तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की लड़कियां देशभर में इस खेल में नंबर वन पर हैं। इसकी वजह नियमित कोचिंग और अ•यास के साथ सुविधाएं भी हैं। उन्होंने इस  बात पर ज्यादा जोर नहीं दिया कि बास्केटबाल में लंबे खिलाड़ियों की कमी से किसी टीम पर कोई प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी लंबा न भी हो तो उसका फुटवर्क, बेसिक फंडामेंटल मजबूत होना चाहिए। यदि कोई खिलाड़ी लंबा है और उसका बेसिक फंडामेंटल नहीं है तो उसका टीम को कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा। चंदर मोहन दिल्ली बास्कटेबाल संघ के संरक्षक भी हैं। उन्होंने लंबे खिलाड़ियों को लेकर यह भी कहा कि लंबाई से एडिशनल फायदा मिलता है और लंबे खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से भी मजबूत होना चाहिए।

फेडरेशन कप में उम्मीदें लड़कियों से
राजधानी में 10 फरवरी से आयोजित होने वाली 25वीं आईएमजी रिलायंस फेडरेशन कप नशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप की तैयारियां जारी  हैं। इस प्रतियोगिता के लिए भिलाई के पंत स्टेडियम में कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। टीम की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
छत्तसगढ़ बास्केटबाल संघ के सचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष दोनों टीमों की घोषणा आयोजन के तीन दिन पूर्व यानी 7 फरवरी तक घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फेडरेशन कप के लिए घोषित होने वाली दोनों टीमें 34वें नेशनल गेम्स में भी हिस्सा लेंगी। दोनों बड़ी स्पर्धाओं के लिए एक साथ टीम की घोषणा की जाएगी। फेडरेशन कप की महिला टीमों में मेजबान छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण रेलवे चेन्नई, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और पंजाब तथा पुरुष वर्ग में वेस्टर्न रेलवे मुंबई, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सर्विसेस, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व मेजबान छत्तीसगढ़ शामिल है। पिछले फेडेरशन कप में महिला वर्ग में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की टीम विजेता थी। छत्तीसगढ़ की टीम इसलिए खिताब तक नहीं पहुंच सकी थी क्योंकि शीर्ष खिलाड़ी रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहीं थीं। श्री पटेल के मुताबिक फेडरेशन कप में महिला वर्ग में खिताब की पूरी उम्मीद है क्योंकि इस वर्ष बिलासपुर रेलवे फेडरेशन कप में शामिल नहीं है और ऐसे में रेलवे की राज्य की अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का ही प्रतिनिधित्व करेंगी। पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ की संभावित टीमों के खिलाड़ियों में महिला वर्ग में  अंजु लकड़ा, सीमा सिंह, भारती नेताम, एम पुष्पा, आकांक्षा सिंह, अरुणा किंडो, एल दीपा, शोषण तिर्की, निकिता गोदामकर, कविता (रेलवे बिलासपुर), कविता, जेलना जोस, रंजीता कौर, पुष्पा निषाद (बीएसपी), पूजा देशमुख (रायपुर), मुख्य प्रशिक्षक राजेश पटेल, सहायक प्रशिक्षक इकबाल अहमद खान, सरजीत चक्रवर्ती, एमवीवीजे सूर्यप्रकाश (बीएसपी) शामिल हैं। पुरुष वर्ग में  अजय प्रताप सिंह, अंकित पाणिग्रही, पवन तिवारी, समीर राय, के राजेश कुमार (बीएसपी), किरणपाल सिंह, लुमेंद्र साहू, मनोज सिंह, शिवेंद्र निषाद, श्रवण कुमार (रेलवे बिलासपुर), आशुतोष सिंह, जानक रानाथ कुमार, आनंद सिंह (दुर्ग), पुष्पांक (राजनांदगांव), मुख्य प्रशिक्षक आरएस गौर, सहायक प्रशिक्षक एस दुर्गेश राजु (बीएसपी), विपिन बिहारी सिंह (बिलासपुर) शामिल हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में से टीम का गठन किया जाएगा।

जंप रोप में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान


रायपुर, ३१ जनवरी, २०११.  जंप रोप एसोसिएश्न उड़ीसा और जंप रोप फेडरेशन आफ इंडिया की मेजबानी में उड़ीसा में खेली गई सातवीं सीनियर नेशनल जंप  रोप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 9 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य  पदक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। छत्तीसगढ़ को 94 अंक मिले। 105 अंकों के साथ गुजरात पहले और 64 अंकों के साथ  हरियाणा तीसरे स्थान पर रही। छत्तीसगढ़ के लिए सबसे ज्यादा पदक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजदीप सिंग ने हासिल किया। राजदीप ने 30 सेकंड स्पीड, ट्रिपल अंडर, इंडोरेंस 3 मिनट और फ्रीस्टाइल में पदक हासिल किए। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट में भी  बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने 30 सेकंड स्पीड के साथ फ्रीस्टाइल, ट्रिपल अंडर और डबल टच में हिस्सा लिया। टीम में राजदीप सिंग हरगोत्रा, अनुभव, अभीजीत, रक्षक, अमन ध्रुव, हिमांश्, अनुराग भट्टाचार्य, सत्यम तोलानी, यश रूपरेला, विनय, शिखर, अंकित तिग्गा, प्रवीण कुकरेजा, उत्कर्ष त्रिपाठी, दिव्यांश झा, प्रवीण शर्मा, शंकर, हर्ष, चंदनलाल, करण पटेल, जगमोहन, अविनाश नाग, महिला वर्ग में प्रभजोत कौर, धनिष्का, ओमकेश्वरी प्रधान, मृदुल चंद्राकर, अंजली साहू, स्वर्णमुखी, अनिता साहू, अम्बा साहू शमिल थे।