07 मार्च, 2011

पदक विजेताओं को लाखों के नगद पुरस्कार


नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की 13 मार्च को होने वाली बैठक में झारखंड के 34वें राष्ट्रीय खेलों में पदक हसिल करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। सीओए अध्यक्ष और मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने राष्ट्रीय खेलों में टीम इवेंट और व्यक्तिगत इवेंट में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग घोषणा की थी। टीम इवेंट में स्वर्ण पदक पर पांच लाख, रजत पर तीन लाख और कांस्य पदक पर दो लाख रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी। व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण पर एक लाख रुपए, रजत पर 75 हजार और कांस्य पदक पर 50 हजार रुपए के नगद पुरस्कार की घोेषणा हुई थी। टीम इवेंट में हैंडबाल को स्वर्ण पदक पर पांच लाख रुपए, बास्केटबाल को रजत पदक पर तीन लाख   रुपए और शूटिंग में टीम इवेंट के स्वर्ण पदक पर पांच लाख व व्यक्तिगत स्वर्ण पर एक लाख व कांस्य पदक पर 50 हजार रुपए और कराते में स्वर्ण पर एक  लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। कुश्ती में कांस्य पदक पर 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। करीब 15 लाख  रुपए के नगद पुरस्कार पदक विजेताओं को दिए जाएंगे।
इन्हें मिलेगा पुरस्कार
1. अंबर सिंह भारद्वाज (कराते में प्लस 84 किलोग्राम वजन वर्ग का स्वर्ण पदक)
2. कैप्टन पीपी सिंग बाबा, पीएस बेदी, मैराज अहमद खान (स्कीट शूटिंग में दो स्वर्ण एक कांस्य पदक)
3. महिला बास्केटबाल टीम (रजत  पदक)
4. आनंद (सीआईएसएफ के इस खिलाड़ी ने कुश्ती में कांस्य पदक  हासिल किया।
5. महिला हैंडबाल टीम (स्वर्ण पदक)

सीओए पर सस्पेंस बरकरार

सभी की नजरें लगी हैं सचिव पद पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ यानी सीओए की नई कार्यकारिणी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। प्रदेश के खेल जगत की नजरें लगी  हैं सचिव पद पर। यह पद इसलिए  काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सीओए के अध्यक्ष हैं। ऐसे में जिस राज्य का राजा किसी खेल संगठन का अध्यक्ष हो तो उस खेल संघ का सचिव पद गरिमामय हो जाता है। सचिव  पद के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।
यदि राज्य निर्माण के पिछले एक दशक के इतिहास पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ शुरू से ही चर्चा का विषय बना रहा है। राज्य निर्माण के शुरुआती दौर में तो सीओए प्रदेश के दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा का प्रश्न भी  बन गया था और इसकी गूंज दिल्ली तक उठी थी। हालांकि ये काफी पुरानी बातें हैं जिनका इस समय कोई औचित्य नहीं है। इस समय सभी को इंतजार है 13 मार्च को होने वाली छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक का जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस बैठक की घोषणा होने के बाद प्रदेश के खेल जगत ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक जगत  में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। खासतौर पर नगरीय प्रशासन मंत्री राजेश मूणत के राज्य वालीबाल संघ का अध्यक्ष बनने के बाद नए समीकरणों की बात कही जा रही है। खेल सूत्रों का कहना है कि श्री मूणत के एकाएक खेल जगत में कदम रखने के पीछे •ाविष्य में कुछ नई कहानी सामने आ सकती है। हालांकि श्री मूणत ने इस बात से इनकार जरूर किया है कि वालीबाल संघ का अध्यक्ष बनने के पीछे उनका मकसद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का पद हासिल करना है लेकिन उन्होंने यह कहकर सस्पेंस बरकरार रखा है कि जो भी जवाबदारी मिलेगी उसे वे पूरी तरह निभाएंगे। जाहिर है कि श्री मूणत यदि सचिव न भी बनें तो कार्यकारी अध्यक्ष जैसे पद उन्हें दिया जा सकता है। श्री मूणत के अध्यक्ष बनने के दूसरे दिन प्रदेश के खेल जगत में इस  बात की चर्चा जोरो पर थी कि यह 37वें राष्ट्रीय खेलों के की पूर्व तैयारी भी है जिससे आयोजन की पूरी कमान सरकार के पास रहे। वैसे बिना सरकार के सहयोग के कोई भी राज्य राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन नहीं कर सकता। सीओए के मौजूदा सचिव बशीर अहमद खान का कहना है कि वे सीओए के सचिव पद के दावेदार नहीं हैं। खेल सूत्रों का कहना है कि न्यू सर्किट हाऊस में 13 मार्च को शाम 6.30 बजे से होने वाली सीओए की बैठक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ होगी और इस बैठक के एक दिन पूर्व पूरी कार्यकारिणी पर गहन मंथन किया जाएगा। इसके अलावा कई तकनीकी पहलुओं और नियम-कानून की भी गहनता से समीक्षा की जा रही है।
क्या बनेंगी उपसमितियां?
कार्यकारिणी में कई राज्य खेल संघों के पदाधिकारियों को प्रमुखता देने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा 37वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को देखते हुए सीओए की कई उपसमितियां भी बनाई जा सकती है जिससे मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघों का कोई भी पदाधिकारी असंतुष्ट नहीं रहे। वह आयोजन समिति हो या तकनीकी समिति और या  फिर वित्त, प्रबंधन, स्वागत, भोजन, आवास या अन्य कोई समिति। माना जा रहा है कि प्रदेश के खेल जगत को सीओए के साथ एक सूत्र में पिरोने का यह काफी अच्छा रास्ता हो सकता है। हालांकि राज्य ओलंपिक संघ के जिन पदाधिकारियों ने पूर्व में इस्तीफा दिया था उन्हें और मौजूदा सचिव को भी सीओए की नई कार्यकारिणी में प्रमुखता देने की बात सामने आ रही है।
हो सकती है कुछ घोषणाएं...
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की 13 मार्च को होने वाली बैठक काफी अहम मानी जा रही है। प्रदेश के खेल जगत के लिए कुछ घोषणाएं भी हो सकती हैं। सीओए अध्यक्ष और मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अध्यक्ष बनने के बाद पहली बैठक में काफी महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी जिन पर खासा अमल हुआ। डा. सिंह ने राज्य निर्माण के दस साल पूर्ण होने पर राज्य खेल उत्सव की घोषणा की थी। इस घोषणा पर अमल करते हुए प्रदेश में साढेÞ तीन करोड़ की लागत से खेलोत्सव का कई दिनों तक भव्य आयोजन किया गया। डा. सिंह ने बास्केटबाल के बडे टूर्नामेंट की घोषणा की थी और राजधानी में पिछले माह ही 25वीं फेडरेशन कप बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने खेल सुरक्षा निधि का भी गठन किया था जिसमें बाकायदा 50 लाख रुपए की  व्यवस्था की गई। यह डा. सिंह के ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने की सौगात थी और प्रदेश के खेल जगत की उनसे और भी अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।



05 मार्च, 2011

मूणत वालीबाल संघ के अध्यक्ष बने



वीणा सिंह बनीं मुख्य संरक्षक
रायपुर। छत्तीसगढ़ वालीबाल संघ की बागडोर अब नगरीय प्रशासन मंत्री राजेश मूणत के हाथों चली गई है। मूणत को राज्य वालीबाल संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद अकरम खान एक बार फिर से सचिव चयनित हुए हैं। इसके अलावा श्रीमती वीणा सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। प्रदेश संघ की शनिवार को यहां होटल बेबीलान इन में आयोजित हुई कार्यकारिणी और आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में श्री मूणत पूरे समय मौजूद रहे। संघ के पूर्व अध्यक्ष गजराज पगारिया थे जिन्हें संरक्षक बनाया गया। श्री पगारिया इस बैठक में मौजूद नहीं थे। राज्य वालीबाल संघ की बैठक में पूरी कार्यकारिणी का आगामी चार साल के लिए चयन किया गया और राज्य स्तरीय स्पर्धाओं का आबंटन भी किया गया। इस बैठक में वालीबाल फेडरेशन के अलावा राज्य ओलंपिक संघ और खेल विभाग के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। राज्य वालीबाल संघ ने बैठक में कई उपसमितियों का भी गठन किया है।

वालीबाल को मिलेगी नई ऊचाइयां
मंत्री बनकर नहीं बल्कि आम सदस्य बनकर काम करुंगा : मूणत
 छत्तीसगढ़ वालीबाल संघ की शनिवार को हुई कार्यकारिणी और आमसभा की बैठक काफी अहम रही। इस बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री राजेश मूणत को संघ का अध्यक्ष बनाया गया और श्रीमती वीणा सिंह मुख्य संरक्षक मनोनित की गईं। मोहम्मद अकरम खान एक बार फिर से सचिव बनाए गए हैं। संघ की कई और उपसमितियां भी बनाई गई हैं। मूणत के अध्यक्ष बनने से माना जा रहा है कि वालीबाल को अब नई ऊचाइंया मिल जाएंगी और प्रदेश में इस खेल का काफी विकास होगा। श्री मूणत ने साफ कहा है कि वे राज्य वालीबाल संघ में मंत्री होने के नाते नहीं बल्कि आम सदस्य बनकर काम करेंगे और इस खेल का प्रदेश में विकास करेंगे।
 छत्तीसगढ़ वालीबाल संघ की जेलरोड स्थित होटल बेबीलान इन में आयोजित की गई कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी और कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद थे। बैठक में पिछली बैठक के मिनिट्स  को स्वीकृति देने के अलावा वर्ष 2011-12 में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वालीबाल प्रतियोगिता का आबंटन किया गया। इसके बाद वर्ष 2011-12 के  अनुमानित आय-व्यय का विवरण स्वीकृत किया गया। बैठक में इस साल दिसंबर माह में आयोजित होने वाली 60वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता और 14वीं मिनी नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन पर भी चर्चा की गई। सीनियर नेशनल का आयोजन राजधानी के इनडोर और आउटडोर स्टेडियम में किया जाएगा वहीं मिनी नेशनल का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र को दिया गया है। बैठक में राज्य वालीबाल संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष व नगरीय प्रशासन मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि स्कूल और कालेज के दौर में वे खिलाड़ी जरूर रहे लेकिन वालीबाल उन्होंने काफी कम खेला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा वालीबाल का खेल खेला जाता है। अकेले रायपुरा में ही उन्होंने देखा है कि गांव-गांव में कई लोग इसमें रूचि लेते हैं। उन्होंने कहा कि वालीबाल संघ के प्रदेश के सभी वालीबाल के खिलाड़ियो को जोड़कर रखें और संघ को एक परिवार बनाकर चलें। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस बात का कभी अहसास नहीं होने देंगे कि वे एक मंत्री की हैसियत से काम कर रहे हैं, बल्कि एक आम सदस्य के रूप में वे काम करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष गजराज पगारिया मौजूद नहीं थे। श्री पगारिया की गैरमौजूदगी को लेकर श्री मूणत ने बताया कि उनकी चर्चा हुई थी और श्री पगारिया ने मुंबई मे ंव्यस्त होने की वजस से बैठक में न आ पाने की जानकारी दी। श्री पगारिया को संघ का संरक्षक बनाया गया है।
प्रदेश संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त  करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वालीबाल एसोसिएशन प्रदेश में एकमात्र ऐसा एसोसिएशन है जो निर्विवाद रहा है। उन्होंने राज्य वालीबाल संघ के सचिव मोहम्मद अकरम खान के कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि हर पांच साल में राष्ट्रीय स्पर्धाएं सफलतापूर्वक हो रही हैं और प्रदेश में श्री खान के नेतृत्व में संघ ने काफी विकास किया है। बैठक का संचालन राज्य वालीबाल संघ के सचिव मोहम्मद अकरम खान ने किया। इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष कुलदीप वत्स, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव बशीर अहमद खान, खेल विभाग के अधिकारी विलियम लकड़ा उपस्थित थे। बैठक में श्री मूणत का भव्य स्वागत  किया गया। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला संघों के अध्यक्ष व सचिव के अलावा मान्यता प्राप्त  विभागीय इकाइयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
ये है नई कार्यकारिणी
मुख्य संरक्षक-श्रीमती वीणा सिंह, संरक्षक- गजराज पगारिया, अध्यक्ष-राजेश मूणत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. एके श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष-नईमुद्दीन हनफी, एसएन नेमा, सत्येंद्र पांडे, जयराम सिंह, हर्ष सिंहदेव, आफताब सिद्दिकी, सचिव-मोहम्मद अकरम खान, एसोसिएट सचिव-एसएल यादव, विनोद नायर, कोषाध्यक्ष-विश्वनाथ चंद्राकर, संयुक्त सचिव-विजय चंद्रवंशी, फ्रेंकलीन, आबिद बेग, सज्जन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य-विमल नायर, ओमप्रकाश सेन,   देवेश निषाद, खेमसागर यादव, सुभाष तिवारी, रंजीत सिंह, सुश्री  रत्ना ओगरे, रामप्रकाश राय, श्रीमती  सुबुही निषाद, केके  गुप्ता।
वालीबाल संघ की उपसमितियां
रेफरी बोर्ड : राजेश्वर सिंह (चेयरमैन), निर्मल सिंह (कन्वीनर), एसएन दासगुप्ता, गौस  बेग, संतोष सिंह, श्रीमती सरोज बाला (सदस्य)। चयन समिति: आशीष अरोरा (चेयरमैन), हेमप्रकाश नायक (कन्वीनर), राजेंद्र राय, श्रीमती स्मृति साव, संजय सिंह, रविंद्र बागी (सदस्य)। टेक्नीकल कमेटी : टीकमदास अंदानी (चेयरमैन), रमेश बहादुर सिंह (कन्वीनर), श्रीनिवास नायर, रमेश सिंह, राजेश सोमवंशी (सदस्य)। कोचिंग कमेटी : एसवी सिंह (चेयरमैन), नितिन पांडे (कन्वीनर), एसएनएच बाबू, दिनेश चौधरी (सदस्य)। अनुशासन समिति : जीडी कौशल (चेयरमैन), गुरमीत सिंह (कन्वीनर), डीएन झा, आरके शर्मा (सदस्य)। वित्त एवं विपणन समिति : सतीश त्रिपाठी (चेयरमैन), मनोज सिन्हा (कन्वीनर), फिदा  हुसैन, लालजी निषाद (सदस्य)।

ओलंपिक संघ से हाथ जोड़ा मूणत ने लेकिन...
नगरीय प्रशासन मंत्री राजेश मूणत के राज्य वालीबाल संघ के अध्यक्ष बनने को लेकर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव पद पर काबिज होने के कयास लगाए जा रहे थे और पत्रकारों ने उनसे सवाल  पूछा तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि ओलंपिक संघ में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है लेकिन यदि कोई जवाबदारी मिलेगी तो उसे वे पूरी तरह निभाएंगे। गौरतलब है कि ओलंपिक संघ का पदाधिकरी बनने के लिए मान्यता प्राप्त किसी राज्य संघ का पदाधिकारी होना जरूरी है और इस समय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी लंबित है। श्री मूणत के राज्य वालीबाल संघ का अध्यक्ष बनने को लेकर जमकर चर्चा थी कि ओलंपिक संघ की इसी माह गठित होने वाली कार्यकारिणी में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद उन्हें दिया जा सकता है। बहरहाल पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री मूणत ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि विकासखंड स्तर से लेकर वालीबाल का विकास हो और खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराई जा सके। खिलाड़ियों को रेलवे में भर्ती को लेकर उन्होंने कहा कि वे डीआरएम से चर्चा करेंगे और उन्हें पूरी जानकारी है। श्री मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों में वालीबाल की भी भागीदारी होगी और इस खेल के विकास के लिए वे पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रास रूट से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रशिक्षक मुहैया कराए जाएंगे और प्रदेश में खिलाड़ियों को खेल के मैदान मुहैया हो सकें, उनकी प्राथमिकता होगी।

सीओए की नई कार्यकारिणी 13 को


कई महत्वपूर्ण पदों पर होगी पदाधिकारियों की नियुक्ति
रायपुर। बहुप्रतिक्षित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ (सीओए) की नई कार्यकारिणी इसी माह 13 मार्च को घोषित की जाएगी। कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण पदों पर राज्य खेल संघों के पदाधिकारियों व कुछ अफसरों की भी नियुक्तियां होने की संभावनाएं हैं। कार्यकारिणी के लिए यहां न्यू सर्किट हाऊस में सीओए की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के गठन का मामला लंबित था। पिछले साल ओलंपिक संघ में विवाद के बाद  सभी पदों से पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर पूरी कमान मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को सौंप दी थी। नई कार्यकारिणी के गठित होने तक पुरानी बाडी को अधिकार दिए गए थे। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव बशीर अहमद खान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष सामान्य सभा  की बैठक का आयोजन 13 मार्च को न्यू सर्किट हाऊस में शाम 6.30 बजे किया जाएगा। इस बैठक के तीन एजेंडा होंगे। इसमें 18 अगस्त को न्यू सर्किट हाऊस में हुई बैठक के मिनिट्स का अनुमोदन, कार्यकारिणी का गठन और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा शामिल है। इसकी सूचना भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव, राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, खेल संचालक और रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी को लिखित में दी गई है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को पत्र लिखकर नई कार्यकारिणी के गठन करने के लिए अनुमति मांगी गई। दूसरी तरफ खेल सूत्रों का कहना है कि नई कार्यकारिणी में सभी की नजरें लगी हैं सचिव पद पर और इस पद पर राज्य खेल संघ के किसी ऐसे पदाधिकारी की नियुक्ति की संभावनाएं ज्यादा हैं जो आईएएस या आईपीएस नहीं है। राज्य खेल संघों के अध्यक्ष व सचिव पद पर कई शासकीय अधिकारी व आईपीएस व आईएएस अफसर भी काबिज हैं और खेल सूत्रों का कहना है कि कई अफसर भी सचिव पद की दौड़ में शामिल हैं। शासकीय अधिकारियों में से किसी को सचिव बनाया जाता है तो ओलंपिक संघ पूरी तरह सरकार के कब्जे में रहेगा। लेकिन कई राज्य खेल संघों के पदाधिकारी नहीं चाहते कि सीओए के सचिव पद पर किसी आईपीएस, आईएएस या फिर अन्य शासकीय अधिकारी को नियुक्त किया जाए। हालांकि ये पदाधिकारी खुलकर नहीं कह रहे हैं। शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री राजेंश मूणत के राज्य वालीबाल संघ का अध्यक्ष बनने को लेकर खासी चर्चा थी कि श्री मूणत को सीओए का सचिव बनाया जा सकता है लेकिन श्री मूणत ने इससे इनकार कर दिया। हालांकि वे जवाबदारी लेने को तैयार  हैं। खेल सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ माह में राज्य खेल संघों में आए नए पदाधिकारी भी सचिव पद के दावेदार हैं। हालांकि ये सभी सरकार से संबद्ध  हैं। खेल सूत्रों की मानें तो दावेदारों में राज्य वालीबाल संघ, राज्य टेनिस संघ, राज्य स्क्वैश संघ, राज्य नेटबाल  संघ, राज्य क्याकिंग संघ, राज्य वेटलिफ्टिंग संघ, राज्य हैंडबाल संघ के पदाधिकारी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। फिलहाल नई कार्यकारिणी में किसे कौन सा पद मिलेगा यह समय के हाथों निहित  है।

03 मार्च, 2011

विनय बने मिस्टर छत्तीसगढ़

विजेता विनय पाण्डेय

विनय (बिच में)  को जी सुरेश (बाएं से प्रथम)  व  बशीर अहमद खान (दायें से दुसरे) पुरस्कार देता हुए.


खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 
हजारों रुपए का नगद पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ बाडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित प्रथम श्री साईं क्लासिक मिस्टर छत्तीसगढ़ बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का खिताब राजधानी के विनय पांडेय ने जीत लिया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सौ से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ बाडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष जी सुरेश बाबे और सचिव कृष्णा साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजधानी रायपुर सहित दुर्ग,भिलाई, चरोदा, बिलासपुर, चांपा, राजनांदगांव, रायगढ़, बस्तर, कोरबा एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के  110 खिलाड़ी एवं आफिशियल्स ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में क्लासिक मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब के लिए  वि•िान्न वजन समूह के बीच मुकाबला हुआ। इसके बाद सभी वजन वर्ग समूह के प्रथम स्थान विजेता बॉडी बिल्डर राकेश सोनी (रायपुर),  तरूण कौशिक (भिलाई इस्पात संयंत्रा,),  मो0 तन्जीम (रायपुर), राकेश शाण्डिल्य (बीएसपी), राजेश नायक (रायगढ़),असीम कुमार बैनर्जी (रायगढ़), और श्री विनय पाण्डेय (रायपुर), के बीच कांटे की टक्कर हुई । इस खिताब की  दावेदारी के लिए  विनय पाण्डेय (अन्तर्राष्टÑीय बॉडी बिल्डर),Þ राजेश नायक (पूर्व मिस्टर छत्तीगसढ़) व असीम कुमार वेनर्जी (पूर्व राष्टÑीय पदक विजेता बॉडी बिल्डर) के बीच मुख्य मुकाबला था, जिसमें विनय ने सभी बॉडी बिल्डरों को पछाड़ते हुए क्लासिक मिस्टर छत्तीसगढ़ के खिताब पर कब्जा जमाया । बेस्ट पोजर का खिताब राकेश सोनी एवं बेस्ट इम्पू्रविंग बॉडी बिल्डर का खिताब देवेन्द्र मारको को दिया गया । इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री साई इन्टरप्राईजेस, भिलाई एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग एण्ड फिटनेस एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से किया। उल्लेखनीय है कि जी0 सुरेश, ने वर्ष 2008 में रायपुर में सम्पन्न क्लासिंक मिस्टर इण्डिया प्रतियोगिता में पांच लाख रूपये का नगद पुरस्कार एवं प्रतियोगिता आयोजन को  प्रायोजित किया था। जी0 सुरेश ने प्रतियोगिता समापन के अवसर पर यह घोषणा की है कि श्री साई क्लासिक मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में होगी, जिसे श्री साई इन्टरप्राईजेस द्वारा प्रायोजित किया जाएगा ।  जिससे कि गरीब खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग करने में मदद मिलेगी। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य ओलंपिक संघ के सचिव बशीर अहमद खान थे। विशेष अतिथि वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे, एवन कुमार जैन, राकेश साहू, राज्य वालीबाल संघ के सचिव मो. अकरम खान, रायल क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, रायपुर जिला बाडी बिल्डिंग संघ के संरक्षक नवाबुद्दीन शख नब्बू, डा. आलोक दुबे, विष्णु श्रीवास्तव, वशिष्ठ नारायण मिश्रा (पार्षद, भिलाई), सुजीत बघेल (युवा नेता, कांग्रेस),  मुकेश जैन, नीरज पाल (पार्षद,भिलाई), ए. के़ चौधरी (सहा़ महाप्रबंधक, बीएसपी), थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जी0 सुरेश ने की। आफिशियल्स के रूप में के़ एस़ अनिलजीत (राष्टÑय निर्णायक),  कृष्णा साहू (राष्टÑीय निर्णायक),  प्रदीप साहू (पूर्व मिस्टर छत्तीसगढ़), स्टेज मार्शल  वाई ठाकुर,  त्रिालोक सिंग, ए0 नागभूषण, रमाशंकर सिंह थे। इस प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन बैंगलोर में दिनांक 7 से 9 अप्रैल 2011 को होने वाली सीनियर राष्टÑीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ टीम में किया जाएगा।
परिणाम :  55 किलो वर्ग -प्रथम-राकेश सोनी (रायपुर जिला), द्वितिय-शत्राुघन पटेल (चांपा जिला), तृतिय-बिजेन्द्र यादव (रायगढ़ जिला)। 60 किलो-प्रथम-तरूण कौशिक (भिलाई इस्पात संयंत्रा,), द्वितिय-देवेन्द्र मारको (रायपुर जिला), तृतिय-तम्बी स्वामी (रायपुर जिला)। 65 किलो वर्ग- प्रथम-मो0 तन्जीम, द्वितिय-सुरेश सोनझरा (दोनो रायपुर जिला), एवं तृतिय-प्रमोद कुमार (भिलाई इस्पात संयत्रा,)। 70 किलो वर्ग-प्रथम-राकेश शाण्डिल्य (भिलाई  इस्पात संयंत्रा,), द्वितिय-नरेश बघेल-(रायपुर जिला), तृतिय-भानु प्रताप (राजनांदगांव)। 75 किलो वर्ग- प्रथम-राजेश नायक (रायगढ़ जिला), द्वितिय-मुकेश गुप्ता (कोरबा जिला), तृतिय-राकेश नायक (दुर्ग जिला)। 80 किलो वर्ग-प्रथम-असीम कुमार बेनर्जी (रायगढ़ जिला), द्वितिय-आनन्द कुमार चौहान (बिलासपुर जिला), तृतिय-प्रकाश सोनी (चरोदा, दुर्ग जिला)। 85 किलो वर्ग -प्रथम विनय पाण्डेय (रायपुर जिला), द्वितिय-गेंदलाल सागरवंशी (मास्टर वर्ग के राष्टÑीय पदक विजेता, रायपुर जिला), तृतिय-उमेश पटेल (रायगढ़ जिला) । इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितिय व तृतिय स्थान प्राप्त विजेता खिलाड़ियों को क्रमश: 3000, 2000 और एक हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। मिस्टर छत्तीगसढ़ को 25000/- तथा बेस्ट पोजर व बेस्ट इम्पू्रविंग बॉडी बिल्डर को कुल मिलाकर एक लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया । छत्तीगसढ़ राज्य बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदान किये जाने वाली अब तक की सर्वाधिक राशि है ।

02 मार्च, 2011

ट्रिपल-12 पर देना होगा जोर

केरल में 12-12-12 में होंगे 35वें राष्ट्रीय खेल
:झारखंड के 34वें राष्ट्रीय खेलों में मिले सात पदकों के बाद छत्तीसगढ़ को ट्रिपल-12 पर जोर देना होगा। झारखंड के बाद केरल में 12 दिसंबर 2012 को 35वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। झारखंड में राज्य को मिले सात पदकों से ज्यादा पदक हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ को अभी से तैयारियां शुरू करनी होंगी। राज्य के तमाम खेल विशेषज्ञों ने अभी से तैयारियां शुरू करने पर जोर दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ को 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है जिसकी  तैयारियां प्राम्भ कर दी गई हैं। मंगलवार को 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गवर्निंग काउंसिल की बैठक का यहां मुख्यमंत्री निवास में आयोजन किया गया। इसके साथ ही 35वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों पर भी अभी से जोर दिया जा रहा है। राज्य के खेल विशेषज्ञों का मत है कि केरल के लिए तैयारियां प्रारभ कर देनी चाहिए। छत्तीसगढ़ को 33वें और 34वें राष्ट्रीय खेलों की तरह 35वें राष्ट्रीय खेलों में भी हैंडबाल और बास्केटबाल व शूटिंग जैसे खेलों में पदक की उम्मीद है। राज्य बास्केटबाल संघ के सचिव राजेश पटेल के मुताबिक लांग टर्म प्लानिंग से ही काफी बेहतर परिणाम मिलते हैं और बास्केटबाल के खिलाड़ी सालभर नियमित अभ्यास  करते हैं जिसका काफी अच्छा रिजल्ट सामने आता है। बास्केटबा की तरह दूसरे खेलों के लिए  तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। राज्य ओलंपिक संघ के सचिव बशीर अहमद खान भी यही कहते हैं कि 37वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के साथ-साथ केरल की तैयरियां  प्रारभ  कर देनी चाहिए जिससे भविष्य में काफी अच्छे परिणाम मिल सकें। केरल अगले साल होने जा रहे 35वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। इन खेलों की जिम्मेदारी 26 फरवरी को रांची में 34वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह के दौरान केरल को सौंपी गई। यह दूसरी बार है जब केरल राष्ट्रीय खेल की मेजबानी करेगा। केरल ने इससे पहले इसने वर्ष 1987 में इन खेलों की मेजबानी की थी। 35वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन 12 दिसम्बर 2012 को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन व समापन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में किया जायेगा। यह राष्ट्रीय खेल राज्य के सात जिलों में आयोजित किया जाएगा।


झारखंड के खिलाड़ियों को दूसरे दिन नगद पुरस्कार

इसे झारखंड के खिलाड़ियों की बेहतर किस्मत कहें या सरकार की उदारता, 34वें राष्ट्रीय खेलों को समापन समारोह के दूसरे दिन पदक विजेता खिलाड़ियों को लाखों रुपए की नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। कुल 96 पदक विजेता खिलाड़ियों को करीब चार करोड़ रुपए से भी ज्यादा के नगद पुरस्कार दिए गए। पदक विजेताओं के लिए सात लाख रुपए से लेकर तीन लाख रुपए तक के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार का इंतजार
34वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के लिए पदक  हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी नगद पुरस्कार का इंतजार है। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने राष्ट्रीय खेलों में टीम इवेंट और व्यक्तिगत इवेंट में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग घोषणा की थी। टीम इवेंट में स्वर्ण पदक पर पांच लाख, रजत पर तीन लाख और कांस्य पदक पर दो लाख रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी। व्यक्तिगत इवेंट में स्वर्ण पर एक लाख रुपए, रजत पर 75 हजार और कांस्य पदक पर 50 हजार रुपए के नगद पुरस्कार की घोेषणा हुई थी। टीम इवेंट में हैंडबाल को स्वर्ण पदक पर पांच लाख रुपए, बास्केटबाल को रजत पदक पर तीन लाख रुपए और शूटिंग में टीम इवेंट के स्वर्ण पदक पर पांच लाख व व्यक्तिगत स्वर्ण पर एक लाख व कांस्य पदक पर 50 हजार रुपए और कराते में स्वर्ण पर एक  लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। कुश्ती में कांस्य पदक पर 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। करीब 15 लाख  रुपए के नगद पुरस्कार पदक विजेताओं को दिए जाएंगे।

वेटलिफ्टिंग में इसी माह मिलेगी केरल के लिए पात्रता
केरल के 35वें राष्ट्रीय खेलों के पूर्व बेंगलूर में इस माह 22 मार्च से 27 मार्च तक सीनियर नेशनल महिला-पुरुष वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप के आधार पर खिलाड़ियों को केरल के नेशनल गेम्स के लिए पात्रता मिलेगी। छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सुकलाल जंघेल और संयुक्त सचिव तेजा सिंह साहू के मुताबिक सीनियर नेशनल के पूर्व भाठागांव में 9वीं राज्य स्तरीय सीनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया  जाएगा जिसमें 62 किलोग्राम वजन वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में बेहतर  प्रदर्शन के आधार पर राज्य की टीम का गठन सीनियर नेशनल के लिए किया जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों से सीयिनर नेशनल में बेहतर प्रदर्शन कर अगले नेशनल गेम्स के लिए पात्रता की उम्मीद जताई है।

37वें राष्ट्रीय खेलों में होंगे 34 खेल



म्यूथाई और पावरलिफ्टिंग का होगा डेमो डीपीआर 
और सचिवालय को भी मिला अनुमोदन  

  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में 37 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन आम जनता और विभिन्न खेल संगठनों के सहयोग से पूरे उत्साह के साथ किया जाएगा। डॉ. सिंह ने आज देर शाम यहां अपने आवासीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल आयोजन सचिवालय की गवर्निंग बॉडी की बैठक में सभी संबंधित विभागों और उनके अधिकारियों को 37 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए हर प्रकार की तैयारी जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्टेडियमों और खेल मैदानों को उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञों की देख-रेख में अन्तर्राष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। बैठक में आयोजन की सभी तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
       बैठक में खेल और युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, लोक निर्माण और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, संसदीय सचिवद्वय सर्वश्री महेश गागड़ा और विजय बघेल, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन, प्रमुख सचिव वित्त श्री अजय सिंह, प्रमुख सचिव आवास एवं पर्यावरण तथा जनसम्पर्क श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव गृह श्री एन.के. असवाल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री एम.के. राउत, पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन, मुख्यमंत्री के सचिव तथा सचिव ऊर्जा श्री अमन कुमार सिंह, सचिव खेल और युवा कल्याण श्री सुब्रत साहू, संचालक खेल और युवा कल्याण श्री जी.पी. सिंह, नई दिल्ली से आए भारतीय ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव श्री एस.एम. बाली, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया और विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय खेलों का भव्य और गरिमामय शुभारंभ समारोह नया रायपुर के ग्राम परसदा में अमर शहीद वीर नारायण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी दर्शक क्षमता 60 हजार से अधिक है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए हमें गोवाहाटी (असम) में 33 वें और अभी झारखण्ड में आयोजित 34 वें राष्ट्रीय खेलों के अनुभवों को भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा कि इन अनुभवों के आधार पर हमें अपनी कार्य योजना बनाकर तैयारी युध्द स्तर पर पूर्ण करनी होगी। मुख्यमंत्री के समक्ष आज की बैठक में खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने असम और झारखण्ड में हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के आधार पर छत्तीसगढ़ की तैयारियों के संबंध में एक प्रस्तुतिकरण दिया। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में होने वाले 37 वें राष्ट्रीय खेलों में 34 विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं संभावित हैं, जिनमें एक्वेटिक्स, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, बॉक्सिंग, सायकलिंग, फुटबाल, जिम्नॉस्टिक, हैण्डबॉल, हॉकी, जुडो, खो-खो, कबड्डी, नेटबॉल, स्क्वैश, निशानेबाजी (शूटिंग), टेबल टेनिस, व्हालीबॉल, रग्बी-7ए-साइड, ट्रायथलॉन, भारोत्तलन, रेसलिंग, पॉवरलिफ्टिंग, म्यूथाई आदि शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रायथलॉन, रोबिंग, केनोइंग और कायकिंग जैसे जलीय खेलों के लिए धमतरी जिले में स्थित रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल बांध) उपयुक्त हो सकता है।
       उल्लेखनीय है कि इन खेलों में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग आठ हजार खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इन्हें मिलाकर लगभग 15 हजार खेल प्रतिनिधियों के लिए छत्तीसगढ़ को जरूरी इंतजाम करने होंगे। भारतीय ओलम्पिक संघ ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी का प्रस्ताव पहले ही स्वीकार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन वर्ष 2013-14 में संभावित है। इनमें विभिन्न प्रकार के कुल 34 खेलों की प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव है। ये प्रतियोगिताएं राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम और विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) के सामने स्थित इंडोर स्टेडियम सहित नया रायपुर के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और भिलाई, दुर्ग तथा राजनांदगांव के स्टेडियमों में करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज की बैठक में इन स्टेडियमों के अलावा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के खेल मैदानों और वहां उपलब्ध खाली जमीनों पर भी स्टेडियम आदि खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण की संभावना के बारे में चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसके लिए दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और खेल अधिकारियों के साथ स्थल सर्वेक्षण जल्द करने के निर्देश दिए। खेल विभाग के सचिव श्री सुब्रत साहू ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालयों ने इसके लिए सैध्दांतिक सहमति प्रदान कर दी है कि राष्ट्रीय खेलों की कुछ प्रतियोगिताओं के लिए उनके खेल मैदानों का उपयोग किया जा सकता है।
    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित आज की बैठक में राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रतीक चिन्ह (शुभंकर) का चयन करने के वास्ते प्रमुख सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने और खुली प्रतियोगिता के माध्यम से शुभंकर का चयन करने का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि खेलों की तैयारी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यो को समय-सीमा में तेज गति से पूर्ण करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभिरूचि प्रस्ताव आमंत्रित कर सुयोग्य अभिकरणों का चयन किया जाए। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय खेल सचिवालय के प्रस्तावित सेटअप के बारे में भी बैठक में चर्चा की गयी। राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ आने वाले खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के लिए आवास आदि की व्यवस्था के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी बताया गया कि आउटडोर खेलों के तहत कबड्डी और खो-खो के लिए राजधानी रायपुर के नेताजी स्टेडियम का उपयोग किया जा सकता है। व्हालीबॉल और नेटबॉल के आयोजन के लिए यहां इंडोर स्टेडियम उपयुक्त होगा। इसके अलावा हॉकी और फुटबाल जैसे खेलों के लिए राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम, भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम और खुर्सीपार भिलाई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर भी बैठक में विचार किया गया।


सचिवालय का सेटअप
सेक्रेटरी जनरल (प्रतिनियुक्ति-1 पद), मुख्य कार्यपालन अधिकारी (प्रतिनियुक्ति-1 पद), सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी-2 पद), प्रशासकी अधिकारी (प्रतिनियुक्ति-1 पद), स्टेनोग्राफर (4 पद), खेल प्रशिक्षक (प्रतिनियुक्ति या संविदा-10 पद), वित्त अधिकारी (प्रतिनियुक्ति-1 पद), कार्यालय अधीक्षक (प्रतिनियुक्ति-1 पद), सहायक ग्रेड-2 (2 पद), कम्यूटर आपरेटर (5 पद), भत्य (10 पद)।
तकनीकी सेटअप
 संचालक आपरेशंस (प्रतिनियुक्ति-1 पद), मुख्य अभियंता (प्रतिनियुक्ति-1 पद), अधीक्षण यंत्री (1 पद), कार्यपालन अभियंता  (सिविल-2 पद), एसडीओ (सिविल-4 पद), एसडीओ इलेक्ट्रील (4 पद), उपअभियंता (सिविल-8 पद), सहायक आभियानता (2 पद), उप वित्त अधिकारी (1 पद), स्टेनोग्राफर (2 पद), सहायक ग्रेड-2 (2 पद), सहायक ग्रेड-3 (3 पद) टाइम कीपर (10 पद) शामिल हैं।