20 फ़रवरी, 2011

आज मुकाबला दिल्ली से



महाराष्ट्र को हरकार नेशनल गेम्स में दिखाई 
अपनी ताकत, छत्तीसगढ़ पूल में नंबर  वन


 झारखंड के 34वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ ने बास्केटबाल में अपना बेहतर प्रदर्शन बरकरार रखा है। छत्तीसगढ़ ने अपने पूल में महाराष्ट्र को हराकर नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है। छत्तीसगढ़ ने सेमीफाइनल में पहले ही प्रवेश कर लिया है। रविवार को पूल में नंबर वन और नंबर टू की पोजीशन हासिल करने के लिए मुकाबले खेले गए जिसमें छत्तीसगढ़ ने जीत हासिल कर नेशनल गेम्स में तहलका मचा दिया। लेकिन छत्तीसगढ़ नेशनल गेम्स में रजत  या स्वर्ण हासिल करेगी या नहीं यह कल दिल्ली से होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के बाद तय हो जाएगा। दूसरी तरफ राज्य की पुरुष टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गई।

रायपुर। राजधानी में खेली गई 25वीं फेडरेशन कप बास्केटबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन दिखाया और स्वर्ण पदक हासिल किया उससे साफ जाहिर था कि नेशनल गेम्स में भी  छत्तीसगढ़ का यही प्रदर्शन बरकरार रहेगा। छत्तीसगढ़ ने लीग मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाया है। छत्तीसगढ़ बास्केटबाल संघ के सचिव और टीम के अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश पटेल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की टीम को फेडरेशन कप का पूरा फायदा मिल रहा है क्योंकि फेडरेशन कप में राज्य के खिलाड़ियों का काफी अच्छा अभ्यास हो गया था और हमें अपनी गलितयों को सुधारने का मौका  मिला। श्री पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की टीम ने पिछले साल नेशनल गेम्स में रजत पदक हासिल किया था लेकिन इस साल पूरी उम्मीद है कि टीम स्वर्ण पदक हासिल करेगी। छत्तीसगढ़ ने अपने पूल में तीनों ही मुकाबले जीत लिए। पहले मैच में टीम ने कर्नाटक को 71-40 से और दूसरे मैच में पंजाब को 82-51 अंक से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। रविवार को छत्तीसगढ़ ने पूल में नंबर वन बने रहने के लिए महाराष्ट्र को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात्र चार अंकों के अंतर 72-68 से पराजित किया। इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमों ने पूरी ताकत लगा दी थी। छत्तीसगढ़ की टीम पहले क्वार्टर में 24-16 अंक से पीछे थी। महाराष्ट्र की टीम से कड़ी टक्कर मिली। दूसरे क्वार्टर में भी महाराष्ट्र का दबदबा बना रहा और छत्तीसगढ़ की टीम एकतरफा 41-25 अंक से पीछे चल रही थी। तीसरे क्वार्टर में मैच काफी रोमांचक हो गया और यह क्वार्टर भी महाराष्ट्र ने जीत लिया। तब स्कोर 46-54 था। अंतिम क्वार्टर में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 72-68 अंक से जीत लिया। टीम की अंततरराष्ट्रीय खिलाड़ी एम पुष्पा ने सर्वाधिक 25, कप्तान अंजु लकड़ा ने 17, सीमा सिंह ने 14, भारती नेताम ने 13 अंक बनाए।

कर्नाटक को हराकर शुरू किया विजय अभियान
छत्तीसगढ़ ने नेशनल गेम्स में कर्नाटक को हराकर अपना विजय अभियान शुरू किया था। लीग के मुकाबलो में पहला मैच कर्नाटक के साथ खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ ने एकतरफा 71-40 से जीत हासिल की थी। इस मैच में छत्तीसगढ़ ने पहले ही क्वार्टर से एकतरफा बढ़त (22-6) बनाई थी। दूसरे क्वार्टर में छत्तीसगढ़ ने 35-19 और तीसरे क्वार्टर में टीम ने 50-25 अंक की बढ़त बनाई थी। टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एम पुष्पा ने 21, कप्तान अंजु लकड़ा ने 14, सीमा सिंग ने 12, अरुणा किंडो ने 12, आकांक्षा सिंग ने 6, कविता ने 7 अंक बनाए। इसके बाद छत्तीसगढ़ ने दूसरे मैच में पंजाब और तीसरे मैच में महाराष्ट्र को पराजित किया।

टीम : राज्य की महिला टीम में कप्तान अंजु लकड़ा, सीमा सिंह, भारती नेताम, पुष्पा, अकांक्षा सिंह, अरुणा किंडो, एल दीपा, शोषण तिर्की ( दपूम रेलवे बिलासपुर), कविता, जेलना जोश (बीएसपी), पूजा देशमुख (रायपुर), निकिता गोदामकर (राजनांदगांव), मुख्य कोच राजेश पटेल, सहायक कोच इकबाल अहमद खान, प्रबंधक साजी टी थामस शामिल हैं। पुरुष वर्ग की टीम में अजय प्रताप सिंह कप्तान, किरणपाल सिंह, पवन तिवारी, अंकित पाणिग्रही, नलीन शर्मा, श्याम सुंदर, समीर राय, लुमेंद्र साहू, मनोज सिंह, सुशांत, आशुतोष सिंह, जानकी रामनाथ, मुख्य कोच आरएस गौर, सहायक कोच मो. असलम, प्रबंधक निलंजन नियोगी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की टीमों से राज्य संघ के चेयरमेन सोनमणी बोरा, अध्यक्ष राजीव जैन, उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर, विजय डब्ल्यू देशपांडे, कमल सिंघल सहित कई पदाधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है।

19 फ़रवरी, 2011

आरचरी में भी है पदक की उम्मीद

छत्तीसगढ़ की टीम  झारखंड रवाना , रेलवे के तीन खिलाड़ी


झारखंड के 34वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की आरचरी की टीम भी हिस्सा ले रही है। टीम में स्थानीय खिलाड़ियो ंके अलावा दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इससे छत्तीसगढ़ की आरचरी में पदक हासिल करने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी रिकर्ब, कंपाउंड और इंडियन तीनों राउंड में हिस्सा ले रहे हैं। टीम के खिलाड़ियों ने पूरी उम्मीद जताई है कि वे पदक लेकर ही लौटेंगे।
रायपुर। शुक्रवार को यहां सांसद रमेश बैस के निवास स्थान पर छत्तीसग़ढ़ की आरचरी टीम के खिलाड़ियों को किट प्रदान की गई। श्री बैस छत्तीसगढ़ आरचरी एसोसिएसन के अध्यक्ष  हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में धीरे-धीरे इस खेल का विकास हुआ है और पूरे प्रदेश में इस समय एक हजार खिलाड़ी तैयार हो गए हैं। श्री बैस ने कहा कि झारखंड नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास  किया है और निश्चय ही पदक मिलेगा। राज्य आरचरी एसोसिएशन के सचिव कैलाश मुरारका ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 11 सदस्यी दल में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी हैं। इनमें अंजली चंद्रा, श्रद्धा सोनवानी बिलासपुर, चंचल सिन्हा कांकेर, संतोषी कौशिक, साकरो  बेसरा, विश्वनाथ  नागेशिया, बी प्रणीता, कोच एएस मर्सी, टेकलाल कुर्रे, प्रबंधक योगेश उपाध्याय शामिल है। कंपाउंड इवेंट ने रेलवे के शिवनाथ नागेशिया और साकरो बेसरा जौहर दिखाएंगी। इंडियन राउंड में श्रद्धा सोनवानी, चंचल सिन्हा, प्रतिमा, संतोषी और अंजली हिस्सा लेंगी। बी प्रणिता रिकर्ब में जौहर दिखाएंगी। झारखंड नेशनल गेम्स में पहली बार टीम लेकर जा रहीं एनआईएस कोच एएस मर्सी ने पत्रकारों को चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने चार बार नेशनल गेम्स में खिलाड़ी के तौर पर् मणिपुर का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन कोच के तौर पर पहली बार वे टीम लेकर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि टीम में बिलासपुर रेलवे के खिलाड़ियों के शामिल होने से पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। असम नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर  चुकीं बिलासपुर की श्रद्धा सोनवानी के लिए यह दूसरा मौका है जब वे राज्य का नेशनल गेम्स में प्रतिनिधित्व कर ही हैं। श्रद्धा ने बताया कि पिछले नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन का्रफी खराब रहा था क्योंकि उस दौरान खिलाड़ियों के पास कोच, उपकरण व मैदान जैसी बुनियादी सुविधाएं  नहीं थीं। श्रद्धा असम के 33वें नेशनल गेम्स में टाप-32 की फाइट तक पहंची थीं लेकिन इसके आगे का रास्ता वे तय नहीं कर पाईं। श्रद्धा ने उम्मीद जताई कि इस बार वे बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। टीम की अन्य खिलाड़ियों चंचल सिन्हा, प्रतिमा आदि ने भी यही कहा।
पुरस्कार मिला तो आधा पैसा संघ को देंगे रेलवे के खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे रेलवे के खिलाड़ियों ने घोषणा की है कि यदि वे पदक हासिल करते हैं और पदक हासिल करने पर उन्हें राज्य सरकार से कोई भी नगद पुरस्कार मिलता है तो वे उसकी आधी राशि खेल उपकरणों के लिए राज्य आरचरी संघ को देंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ आरचरी एसोसएिशन के सचिव कैलाश मुरारका ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब खिलाड़ियों ने इस खेल के विकास और दूसरे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया है। वैसे तो खिलड़ियों को संघ से लेने का अधिकार है लेकिन खिलाड़ी जब संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाएं तो किसी भी खेल का विकास हो सकता है। सांसद रमेश  बैस ने भी रेलवे के खिलाड़ियों के इस निर्णय की सराहना की।
इन पर टिकी रहेंगी निगाहें

झारखंड नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधत्व कर रहे रेलवे के शिवनाथ नागेशिया, बी प्रणिता और साकरो बेसरा पर निगाहें लगी रहेंगी। शिवनाथ नागेशिया मूलत: झारखंड के रहने वाले हैं और वर्ष 2002 के हैेदरबाद नेशनल गेम्स में रिकर्ब का स्वर्ण पदक हासिल किया था। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर •ाी •ाारतीय टीम का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2005 में वियतनाम की एशियन ग्रांप्री आरचरी चैंपियनशिप में उन्होें •ाारतीय टीम के लिए कांस्य पदक हासिल किया था।  थाइलंैड में वर्ष 2005 में हुए एशिया कप में उन्होंने कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके बाद से वे कंपाउंड में जौहर दिखा रहे हैं। शिवानाथ ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वे राज्य के लिए पदक हासिल करें और उन्हें अपने खेल पर पूरा भरोसा है। रेलवे की ही साकरो बेसरा  मूलत: झारखंड की हैं और इन खिलड़ियों ने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक भी हासिल किया है। साकरो ने झारखंड के लिए 2007 में गोवाहाटी नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया था और वे चौथे स्थान पर रहीं थीं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बी प्रणिता ने भी भारतीय टीम के लिए पदक हासिल किया है।
रायपुर के साई हास्टल में आरचरी की करेंगे मांग : बैस
छत्तीसगढ़ आरचरी एसोसएिशन के अध्यक्ष और सांसद रमेश बैस ने कहा है कि साई हास्टल में आरचरी जैसे खेलों को शामिल करने से इस खेल का काफ विकास होगा लेकिन यह खेल राजनांदगांव के साई हास्टल की बजाए रायपुर के साई हास्टल में होना चाहिए। रायपुर राजधानी है और   मुख्य सेंटर भी। इसके अलावा यहां यातायात व अन्य कई सुविधाएं  हैं। श्री बैस ने कहा कि वे रायपुर के साई हास्टल मे आरचरी को शामिल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। वे डीजी साई गोपालकृष्ण से भी इस संबंध में मुलाकात कर चर्चा करेंगे। इसके अलावा खेल मंत्री लता उसेंडी से भी चर्चा की जाएगी। राजधानी में आरचरी एकेडमी के लंबित प्रस्ताव को लेकर उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से चर्चा की गई है और डा. सिंह नई राजधानी में जमीन देने को तैयार हैं जहां कई खेलों के लिए कोर्ट बनाने की योजना है लेकिन नई राजधानी खिलाड़ियों के लिए काफी दूर है। इसलिए साइंस कालेज हास्टल में एकेडमी खोलने की मांग की गई है।

18 फ़रवरी, 2011

झारखंड नेशनल गेम्स का सातवां दिन


  
अगला लक्ष्य ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना : रिचा 
रांची. झारखंड में खेले जा रहे चौतीसवें राष्टÑीय खेलों में अब तक नौ स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर गोल्डन जलपरी बन चुकी दिल्ली की रिचा मिश्रा ने 2012 में लंदन में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना अपना लक्ष्य रखा है।  रिचा ने इन खेलों के पांचवें दिन गुरवार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने के बाद संवाददाताओ से कहा कि उनका अगला लक्ष्य  लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है। इसके लिए उन्होने सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए स्कालरशिप प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में तरणताल तैराकों के लिए वर्षभर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें और अन्य तैराकों को अभ्यास के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। रिचा ने कहा कि मैं इन खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीतना चाहती थी लेकिन अब मैं नौ जीत चुकी हूं जिससे मैं बेहद संतुष्ट हूं। 27 वर्षीय दिल्ली की तैराक ने कहा कि तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में पांच नये राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर और नौ स्वर्ण पदक जीतकर वह वाकई  बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी इस सफ लता का श्रेय अपने परिजनों और  कोच को दिया। तीन बार की राष्टÑीय रिकार्डधारी रिचा राष्टÑीय खेलों में कुल 17 व्यक्तिगत और तीन रिले इवेंट में हिस्सा ले रही हैं।
स्वर्ण जीत सेना के साथ शीर्ष पर पहुंचा मध्यप्रदेश
34 वें राष्ट्रीय खेलो की घुड़सवारी प्रतियोगिता के पांचवे दिन आज मध्य प्रदेश ड्रेसाज की व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीत कर पदक तालिका में सेना के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गया। दोनो टीमों ने अब तक दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य समेत कुल चार पदक जीते हैं।
 मध्य प्रदेश के मृत्युंजय सिंह राठौर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 65.27 अंको के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण दिल्ली के गुलाब सिंह 62.66 अंको के साथ रजत और सेना के डैनी स्वीटेन ने 61.61 अंको के साथ कांस्य पदक जीता1 गोपाल मैदान में स्पर्धा के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने तीनों को पदक पहनाए। पदक तालिका में तीसरे स्थान पर हरियाणा है जिसने अब तक एक स्वर्ण और एक रजत समेत कुल दो पदक जीते हैं।झारखंड का पैदल चाल में गोल्डन डबल - रांची. झारखंड की दीपमाला देवी ने 34वें राष्टÑीय खेलों में आज महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल का स्वर्ण पदक जीत इस स्पर्द्धा में मेजबान राज्य का गोल्डन डबल पूरा कर दिया।  दीपमाला ने एक घंटे 43 मिनट चार सेकंड मेंं यह दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक पर हाथ साफ किया। मध्यप्रदेश की गौरव कुमारी (1:43:31) को रजत और मणिपुर की शारदा देवी को कांस्य पदक मिला।  इससे पहले शुक्रवार को झारखंड के गुरमीत सिंह ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल का स्वर्ण पदक जीता था। गुरमीत ने एक घंटे 23 मिनट 26 सेकंड में यह दूरी तय की। मध्य प्रदेश के मणि रतनाम (1:24:51) को रजत और सेना के सोमेन्द्रो पटेल (1:27:11) को कांस्य मिला।
बंगाल को रौंद उड़ीसा फाइनल में, पदक पक्का 
चौंतीसवें राष्टÑीय खेलों की महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में आज गत विजेता उड़ीसा ने बंगाल को एक तरफा मुकाबले में  6-0 से रौंद कर फाइनल में प्रवेश कर लिया और इसके साथ ही उसका एक पदक पक्का हो गया।  दूसरा सेमीफाइनल में गत उपविजेता मणिपुर और तमिलनाडु के बीच होगा। जेआरडी स्टेडियम पर खेले गये मैच में उड़ीसा की जाबामणि सोरेन ने सातवे मिनट में पहला गोल किया। पहले हाफ में उड़ीसा को कुछ चुनौती देने वाली बंगाल की टीम ने दूसरे हाफ में पूरी तरह समर्पण कर दिया। सुष्मिता मलिक के दो (42 और 43 वां मिनट), तथा पिकी बी मागर के एक (54 मि.), टी मुंडा के एक (71 मि.), तथा झीली मुंडा के एक (74 मि.) गोल की बदौलत उड़ीसा ने मैच 6-0 से जीत लिया। फाइनल और कांस्य पदक के लिए तीसरे स्थान का मुकाबला कल होगा।
समीर और ज्योति बने फर्राटा किंग एंड क्वीन
सेना के समीर मान और कनार्टक की एच एम ज्योति ने यहां चल रहे 34वें राष्टÑीय खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड में क्रमश: पुरष और महिला वर्ग के स्वर्ण पदक जीतकर देश के सबसे तेज धावक बनने का गौरव हासिल कर लिया है। मान ने गुरवार देर शाम हुए एथलेटिक्स मुकाबलों में 10.55 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता जबकि ज्योति 11.84 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण विजेता बनी।  पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश के अब्दुल नजीब कुरैशी 10.62 सेकंड के साथ दूसरे और केरल के सुजीत कुट्टन 10.65 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे1 महिला वर्ग में आंध्र की जी मोनिका 11.87 सेकंड के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश की प्रियंका पंवार 11.98 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुरषों की 400 मीटर दौड में सेना के कुन्हू (47.68 सेकंड) को पहला, झारखंड के विपिन मैथ्यू (47.68) को दूसरा और हरियाणा के अजय .47.94. को तीसरा स्थान मिला। कुन्हू ने फोटो फिनिश में मैयू को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया।
महिलाओं की 400 मीटर दौड में केरल की सिनी जोस ने 53.76 सेकंड के साथ स्वर्ण और उनके राज्य की आर्या सी ने 54.21 सेकंड के साथ रजत पदक जीता1 आंध्र की के मृदुला (54.69) को कांस्य पदक मिला।  आंध्र की पी उडया लक्ष्मी ने 14.36 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर महिला शाटपुट का स्वर्ण जीता1 हरियाणा की नीलम (13.77) को रजत और गोवा की स्टेफी कार्दोजो (13.69) को कांस्य मिला।  उत्तर   प्रदेश की सुमन देवी ने भालाफेंक में 51.84 मीटर की दूरी नाप स्वर्ण जीता1 तमिलनाडु की एस सरस्वती (51.69) ने रजत और हिमाचल प्रदेश की संजो (48.52) ने कांस्य पदक जीता।
धोनी के ‘घर’ की चमक फीकी कर देगा क्रिकेट महाकुंभ
  टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहराज्य झारखंड में हो रहे 34 वें राष्टÑीय खेलों की (चमक) भारतीय उपमहाद्वीप में शनिवार से शुरू हो रहे क्रिकेट के महाकुं•ा (आइसीसी विश्वकप) की खुमारी के चलते फीकी पड़ सकती है।
 बालीवुड के सितारों की तड़क -भडक वाले रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 12 फरवरी को शुरू हुए राष्ट्रीय खेलों के तीन आयोजन स्थलों रांची, जमशेदपुर और धनबाद में कई स्पर्धाओं में अब तक दर्शकों की जबरदस्त भागीदारी से आयोजक खासे उत्साहित हैं। विशेष तौर पर हाकी और फुटबॉल जैसी स्पर्धाओं में तो दर्शक हजारों की तादाद में जुट रहे हैं। देश के एक और नामचीन क्रिकेटर सौरभ तिवारी के गृहनगर जमशेदपुर में महिला फुटबॉल के अब तक हुए प्रत्येक मैच में औसतन चार से पांच हजार तक दर्शकों का जमावड़ा रहा है लेकिन शनिवार को ढाका में भारत और बंगलादेश की भिडंत के साथ शुरू हो रहे विश्वकप की खुमारी स्थिति को बदल सकती है। दर्शक खुलेआम तो आयोजक दबी जुबान से इस बात को स्वीकार करते हैं। आज सुबह यहां महिला फुटबॉल का सेमीफाइनल मैच देखने आये दर्शक राजेन्द्र और सुमित ने कहा कि हम खेल के प्रेमी तो हैं लेकिन हमारी प्राथमिकता क्रिकेट है। हम शनिवार को  महिला फुटबॉल का फाइनल नहीं बल्कि टीवी पर भारत-बांग्लादेश का मैच देखेंगे। कई अन्य युवा दर्शकों ने भी क्रिकेट विश्वकप को अधिक रोमांचक बताया.  खेल के आयोजन से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने अफसोस भरे लहजे में कहा कि अपने देश में क्रिकेट के पीछे जो पागलपन है, वह बाकी खेलों के लिए एक बड़ा खतरा है। गनीमत है कि विश्वकप और 26 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के कार्यक्रम में सिर्फ लगभग एक हफ्ते का टकराव है। इस दौरान भारत का केवल एक ही मैच है। ज्ञातव्य है कि भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की संयुक्त मेजवानी में शनिवार से शुरू हो रहा विश्वकप 02 अप्रैल तक चलेगा और इस दौरान कुल 49 मैच खेले जाएंगे।

16 फ़रवरी, 2011

अब चाहिए नेशनल गेम्स का पदक




झारखंड में होगी अग्निपरीक्षा, छत्तीसगढ़ की लड़कियां 
एक बार फिर सामना कर सकती हैं तमिलनाडू का
राजधानी के इनडोर स्टेडियम में खेली गई 25वीं फेडरेशन कप नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की लड़कियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास तो रच दिया लेकिन टीम की अग्निपरीक्षा झारखंड में होगी। पिछले नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को तमिलनाडु की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल करने से वंचित किया था। इसका बदला छत्तीसगढ़ ने फेडरेशन कप में ले लिया क्योंकि दक्षिण रेलवे की टीम में पूरी लड़कियां तलिमनाडु की थी। फेडरेशन कप के बाद दक्षिण  रेलवे की लड़कियां झारखंड में तलिमनाडु का प्रतिनिधित्व करेंगी। माना जा रहा है कि एक बार फिर से  छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु की टीमें फाइनल में आमने-सामने हो सकती हैं।
रायपुर। झारखंड में 34वें नेशनल गेम्स के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ की टीम कल 17 फरवरी को झारखंड के लिए रवाना हो रही है। वहां मुकाबले 18 फरवरी से शुरू हो जाएंगे जो 22 फरवरी तक खेले जाएंगे। झारखंड नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की टीम में एक-दो खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया है। जबकि पूरी टीम फेडरेशन कप की ही है।
छत्तीसगढ़ बास्केटबाल संघ के सचिव और टीम के अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश पटेल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की टीम से नेशनल गेम्स का पदक तय है और इसके लिए टीम ने काफी परिश्रम भी किया है। यही परिश्रम फेडरेशन कप में काम आया और टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ ने 33वें नेशनल गेम्स में रजत पदक हासिल किया था । टीम का फाइनल मुकाबला तमिलनाडु के साथ खेला गया था। तमिलनाडु में सभी लड़कियां दक्षिण रेलवे की शामिल थीं। फेडरेशन कप का फाइनल मुकाबला दक्षिण रेलवे और मेजबान छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। यदि रेलवे को कुछ देर के लिए भूल जाएं तो 2007 के नेशनल गेम्स में यही दो टीमें आमने-सामने थीं और फेडरेशन कप में भी। झारखंड नेशनल गेम्स में भी छत्तीसगढ़ की भीड़ंत तमिनलाडु से हो सकती है जिसमें सभी खिलाड़ी दक्षिण रेलवे के होंगे। माना जा रहा है कि यदि दोनों टीमें फाइनल पहुंच जाती हैं तो एक बार फिर से फेडरेशन कप जैसा रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ की टीम के अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश पटेल के मुताबिक नेशनल गेम्स में जो टीम अच्छा खेलेगी वही फाइनल पुहंचेगी। छत्तीसगढ़ को फेडरेशन कप में एक बड़ा फायदा मेजबानी का भी मिला क्योंकि खिलाड़ियों को पब्लिक सपोर्ट की वजह से मनोवैज्ञानिक लाभ भी मिल जाता है। श्री पटेल के मुताबकि नेशनल गेम्स में ज्यादा रिस्क नहीं लिया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि टीम के अनुभवी खिलाड़ियों को ज्यादा मौका टफ टीम के साथ होने वाले मुकाबले में दिया जाएगा। कमजोर टीम के लिए नए खिलाड़ियों को अनुभव के रूप में अवसर दिया जाएगा। इससे भविष्य में वे भी बेहतर प्रदर्शन करने लगेंगे।

गलतियों में होगा सुधार
फेडरेशन कप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने काफी गलतियां भी की थीं जिसे सुधारकर ही टीम नेशनल गेम्स में उतरेगी। यह कथन टीम के कोच श्री पटेल का है। वे बताते हैं कि मैच के पहले क्वार्टर में छत्तीसगढ़ की टीम काफी सुस्त खेलती है जिसमें सुधार की काफी जरूरत है। पहले क्वार्टर में टीम हमेंशा स्कोर कम कर रही है जिसे बढ़ाना जरूरी है। हालांकि दूसरे और तीसरे क्वार्टर में टीम काफी अच्छा स्कोर करती है लेकिन चौथे क्वार्टर में टीम को संघर्ष करना पड़ता है। दक्षिण रेलवे की टीम में अधिकांश खिलाड़ी लंबे हैं और छत्तीसगढ़ की टीम में स्टार्टिंग फाइव खिलाड़ियों की अधिकतम ऊंचाई पांच फुट 10 इंच है। टीम की पांच इंडिया प्लेयर्स सीमा सिंह पांच फुट 10 इंच, आकांक्षा पांच फुट आठ इंच, भारती नेताम पांच फुट छह इंच, अंजु लकड़ा पांच फुट तीन इंच है। टीम में सबसे लंबी खिलाड़ी जेलना जोंस हैं जिसकी ऊंचाई छह फुट दो इंच है। मूुलत : केरल की जेलना पिछले छह माह से भिलाई के पंत स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं और वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिध्तिव नेशनल गेम्स में भी करेंगी। इस खिलाड़ी को इंडिया टीम के लिए यहां तैयार किया जा रहा है।

महाराष्ट्र से मिल सकती है टक्कर

झारखंड नेशनल गेम्स के पूल के मैचों में छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से कड़ी टक्कर मिल सकती है। महाराष्ट्र की टीम में इस समय सबसे लंबी खिलाड़ी छह फुट तीन इंच की जीजू खेल रही हैं जो रेलवे की हैं। इसके अलावा पूल में पंजाब और कर्नाटक की टीम है जिसे हराना छत्तीसगढ़ के लिए काफी आसान होगा। नेशनल गेम्स के महिला वर्ग में आंध्र के बदले पंजाब की टीम खेल रही है। इसके अलावा मेजबान झारखंड होस्ट टीम के रूप में नेशनल गेम्स की पात्र है।

नेशनल गेम्स के लिए बास्केटबाल की टीमें घोषित
34वें नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष बास्केटबाल टीमें घोषित कर दी गई है। महिला टीम की कमान अंजु लकड़ा को दी गई है और पुरुष टीम का कप्तान अजय प्रताप सिंह को बनाया गया है। राज्य की महिला टीम में कप्तान अंजु लकड़ा, सीमा सिंह, भारती नेताम, पुष्पा, अकांक्षा सिंह, अरुणा किंडो, एल दीपा, शोषण तिर्की (सभी दपूम रेलवे बिलासपुर), कविता, जेलना जोश (बीएसपी), पूजा देशमुख (रायपुर), निकिता गोदामकर (राजनांदगांव), मुख्य कोच राजेश   पटेल, सहायक कोच इकबाल अहमद खान, प्रबंधक साजी टी थामस शामिल हैं। पुरुष वर्ग की टीम में अजय प्रताप सिंह कप्तान, किरणपाल सिंह, पवन तिवारी, अंकित पाणिग्रही, नलीन शर्मा, श्याम सुंदर, समीर राय, लुमेंद्र साहू, मनोज सिंह, सुशांत, आशुतोष सिंह, जानकी रामनाथ, मुख्य कोच आरएस गौर, सहायक कोच मो. असलम, प्रबंधक निलंजन नियोगी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की टीमों से राज्य संघ के चेयरमेन सोनमणी बोरा, अध्यक्ष राजीव जैन, उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर, विजय डब्ल्यू देशपांडे, कमल सिंघल सहित कई पदाधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है।
छत्तीसगढ़ की टीम पूल बी में
झारखंड नेशनल गेम्स के लिए दो पूल बनाए गए हैं जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम पूल बी में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पंजाब के साथ है। पूल ए में दिल्ली, केरल, तमिलनाडु और मेजबान झारखंड की टीम शामिल है।
पदक हासिल करने का हैट्रिक मौका
छत्तीसगढ़ को महिला बास्केटबाल में राज्य निर्माण के पिछले एक दशक में नेशनल गेम्स के अब तक दो ही पदक हासिल हुए हैं। राज्य निर्माण के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2002 में हैदराबाद नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया था। पहली बार ही हिस्सा ले रही टीम ने स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य के खेल जगत को चौका दिया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ की टीम ने 2007 के असम नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया था जिसमें रजत पदक मिला था। झारखंड में नेशनल गेम्स के पदक की हैट्रिक करने का मौका टीम के पास रहेगा। फेडरेशन कप में भी टीम के पास हैट्रिक करने का मौका था जिसे टीम ने नहीं गंवाया। वर्ष 2006 और वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक मिला था। स्वर्ण हासिल करने की हैट्रिक वर्ष 2011 में 25वें फेडरेशन कप में पूरी हो गई।

फेंसिंग टीम भी हिस्सा लेगी नेशनल गेम्स में



खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, टीम झारखंड रवाना
रायपुर। झारखंड के 34वे राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की महिला फेंसिंग टीम भी हिस्सा ले रही है। छत्तीसगढ़ की टीम घोषित कर दी गई है और टीम झारखंड के लिए रवाना हो गई है। टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव समीर खान ने बताया कि राज्य की महिला फाइल टीम ने पिछले माह 6 जनवरी से 9 जनवरी तक खेली गई 21वीं सीनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनश्पि में हिस्सा लिया था और टीम छठा स्थान हासिल कर नेशनल गेम्स के लिए पात्रता हासिल की। फेंसिंग की प्रतियोगिता झारखंड के रांची में 18 फरवरी से 21 फरवरी तक खेली जाएगी जिसमें राज्य का छह सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। इनमें श्रीमती कुसुम चंद्रा, शिरिन याना भोरे, ओमती साहू, रेणु क्षेत्रपाल, कोच डीअर साहू, प्रबंधक रामप्रताप गुप्ता शमिल हैं। इस प्रतियोगिता में राजकुमार यादव तकनीकी अधिकारी क रूपमें हिस्सा लेंगी। राज्य की टीम से बेहतर प्रदशर््न की उम्मीद की जा रही है। टीम के लिए भिलाई में 18 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रश्क्षिण श्वििर का आयोजन किया गया था जिसमें खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया। राज्य की महिला फेंसिंग टीम से छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के अध्यक्ष और पुलिस महानिरीक्षक डा. राजेश म्श्रिा, प्रदेश फेंसिंग संघ के उपाध्यक्ष उमेश् सिंह, डा. अलोक दुबे सहित बीएसपी के कई अधिकारियों ने पदक की उम्मीद जताई है।

वेटलिफ्टिंग में भी है पदक की उम्मीद




झारखंड नेशनल गेम्स में वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग के हिस्सा न लेने की वजह से एकमात्र वेटलिफ्टर अनिता शिंदे रह गई हैं। जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकीं अनिता ने 2009 में 22वीं जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग में रजत पदक हासिल किया था। वेटलिफ्टिंग के कोच श्हीद राजीव पांडे अवार्डी तेजा सिंह का कहना है कि अनिता में पदक हासिल करने का माद्दा है और उसने नेशनल गेम्स के लिए काफी कड़ा अभ्यास भी किया है। हमें अनिता से पदक हासिल करने की पूरी उम्मीद है। अनिता को पिछले साल खेल दिवस के मौके पर श्हीद कौशल यादव अवार्ड से नवाजा गया था।




15 फ़रवरी, 2011

फेडरेशन कप का खिताब मेजबान की झोली में


राज्यपाल श्री शेखर दत्त छत्तीसगढ़ की टीम को पुरस्कृत करते हुए. 

छत्तीसगढ़ की टीम के कोच राजेश पटेल का भी राज्यपाल ने सम्मान किया.

छत्तीसगढ़ और साउथ रेलवे के बीच खेले गए फ़ाइनल मेंच का दृश्य. 








पुरुष वर्ग में वेस्टर्न रेलवे ने आईओबी को हराकर जीता 
 मेजबान छत्तीसगढ़ की लड़कियां अपनी उम्मीदों पर सौ फीसदी खरी उतरीं। 25वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिताब की दावेदार दक्षिण रेलवे को हराकर अपना लोहा मनवा लिया। इस जीत के बाद छत्तीसगढ़ की महिला टीम के हौसले बुलंद हैं और टीम ने इस बात का भी अहसास करा दिया है कि झारखंड के 34वें नेशनल गेम्स में भी टीम पदक हासिल करेगी। फेडरेशन कप में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के फाइनल मुकाबले काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे। दोनों ही मुकाबलों ने दर्शकों का काफी रोमांच बढ़ाया।
रायपुर।  मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम ने केरल को और दक्षिण  रेलवे ने दिल्ली की टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया था। छत्तीसगढ़ और दक्षिण रेलवे के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का पहला क्वार्टर दक्षिण रेलवे के पक्ष में गया। दक्षिण रेलवे ने शुरुआत से ही काफी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर में 28-11 अंक से बढ़त बना ली थी। तब लग रहा था कि छत्तीसगढ़ के लिए यह मुकाबला जीतना असं•ाव होगा और जीत के लिए पूरी ताकत झोंकनी पड़ेगी। मेजबान ने ऐसा किया भी। दूसरे क्वार्टर में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन कर स्कोर 35-35 अंक से बराबरी पर ला दिया तब मैच और भी रोमांचक व संघर्षपूर्ण बन गया। तीसरे क्वार्टर में छत्तीसगढ़ की एम पुष्पा, सीमा सिंह और कप्तान अंजु लकड़ा ने काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और टीम को 66-49 अंकों से बढ़त दिलाकर एक  बड़ा उलटफेर कर दिया। चौथा क्वार्टर सबसे ज्यादा संघर्षपूर्ण रहा जिसमें दोनों टीमों का उम्दा खेल देखने को मिला। छत्तीसगढ़ ने चौथे क्वार्टर में मात्र पांच अंकों के अंतर से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मेजबान ने 76-71 अंकों से जीत हासिल की। टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एम पुष्पा ने सर्वाधिक 29 अंक, सीमा सिंह ने 22 अंक तथा कप्तान अंजु लकड़ा व भारती नेताम ने 13-13 अंक बनाए। दक्षिण रेलवे की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता अन्ना जोस ने सर्वाधिक 27 अंक बनाए लेकिन वे टीम को जीत की राह पर खड़ा नहीं कर सकीं। महिला वर्ग की तरह पुरुष वर्ग में भी काफी रोमांचक औ संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला वेस्टर्न रेलवे और आईओबी के बीच खेला गया। इस मैच ने दर्शकों के अलावा अतिथियों का काफी रोमांच बढ़ाया। मैच के पहले हाफ में वेस्टर्न रेलवे 48-34 अंक से आगे थी। तीसरे क्वार्टर में भी रेलवे ने मैच पर पकड़ बनाए रखी और 60-57 अंक से बढ़त बनाई। इस मैच का अंतिम क्वार्टर काफी संघर्षपूर्ण रहा जब एक-एक अंक के लिए दोनों टीमों ने जोर लगा दिया। इस मैच के अंतिम दो मिनट शेष रहते रेलवे ने 79-69 की बढ़त बनाई थी। अंतिम 19 सेंकड शेष रहते आईओबी ने कमाल का प्रदर्शन किया और 74-73 अंक से बढ़त बना ली। लेकिन इसके बाद दोनों टीमों में घमासाम मच गया। अंतिम तीन मिनट शेष रहते 75-74 से रेलवे आगे थी और इस दौरान आईओबी के सारे प्रयास विफल हो गए। आईओबी को मात्र एक अंक से पराजय का सामना करना पड़ा। वेस्टर्न रेलवे के विशेष ने  सर्वाधिक28, यादविंदर सिंग ने 15 अंक बनाए। अईओबी के एच खारोट ने 20, वीएम रेवी ने 16, मिहिर पांडे ने 12 और पी सिंग ने •ाी 12 अंक बनाए। इसके पूर्व सुबह महिला और पुरुष दोनों वर्ग में तीसरे व चौथे स्थान के लिए मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में दिल्ली ने केरल को 70-58 अंक से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। केरल को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पुरुष वर्ग में इंडियन आर्मी ने ओएनजीसी को 68-59 अंक से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।  प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल शेखर दत्त ने विजेता-उपविजेता और तीसरे स्थान की टीम को पुरस्कृत किया। पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर वेस्टर्न रेलवे, दूसरे स्थान पर आईओबी, तीसरे स्थान पर इंडियन आर्मी की टीम रही। महिला वर्ग में पहला स्थान छत्तीसगढ़, दूसरा दक्षिण रेलवे और तीसरा स्थान दिल्ली की टीम ने हासिल किया। पहले स्थान पर एक लाख रुपए, दूसरे स्थान पर 75 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। समारोह की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की। इस दौरान खेल मंत्री लता उसेंडी,  भारतीय  बास्केटबाल फेडरेशन के अध्यक्ष हरीश शर्मा, खेल सचिव सुब्रत साहू, खेल संचालक जीपी सिंह, राज्य बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, राज्य टेनिस संघ के सचिव गुरुचरण सिंह होरा, राज्य वालीबाल संघ के सचिव मोहम्मद अकरम खान, राज्य नेटबाल संघ के सचिव संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे।
टीम- अंजु लकड़ा (कप्तान), सीमा सिंह, भारती नेताम, पुष्पा, आकांक्षा सिंह, अरुणा किंडो, एल दीपा, शोषण तिर्की ( सभी दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे), कविता, जेलना जोश ( दोनों भिलाई इस्पात संयंत्र), ज्योति सिंह (रायपुर जिला), विनिता शर्मा (राजनांदगांव जिला), मुख्य कोच भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश पटेल, सहायक कोच सरजीत चक्रवर्ती, प्रबंधक अनिता पटेल।
ये रहे टाप स्कोरर
टॉप स्कोरर दिल्ली की प्रशांति सिंग को श्री दत्त पुरस्कार देते हुए. 

टॉप स्कोरर पशिम रेलवे के विशेष को श्री दत्त पुरस्कार देते हुए. 

25वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में टाप स्कोरर का खिताब भी  दिया गया।   महिला वर्ग में टाप स्कोरर दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांति सिंह रहीं जिन्होंने इस पूरी प्रतियोगिता में सर्वाधिक 129 अंक बनाए। पुरुष वर्ग में रेलवे के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विशेष  टाप स्कोरर रहे। विशेष ने 101 कुल 101 अंक स्कोर किए। दोनों ही खिलाड़ी मूलत: वाराणसी के रहने वाले हैं और दोनों ही खिलाड़ियों ने ग्वांगझू एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इन दोनों खिलाड़ियों को राज्यपाल शेखर दत्त ने ट्राफी के साथ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

अंतिम एक मिनट ने बढ़ा दी धड़कनें




फेडरेशन कप बास्केटबाल प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में अंतिम एक मिनट में दर्शकों की धड़कनें बढ़ गईं थी क्योंकि इस एक मिनट में कुछ •ाी हो सकता था। तब छत्तीसगढ़ ने 70-69 अंक से बढ़त बनाई थी। अंतिम 50 सेकंड शेष रहते मेजबान ने 73-69 की बढ़त बनाई। दक्षिण रेलवे ने सिर्फ चार अंक के स्कोर को कवर करने पूरी कोशिश की। अंतिम 30 सेकंड में स्कोर 73-71 अंक था। अंतिम 20 सेकंड शेष रहते स्कोर 75-71 अंक बना रहा और अंतिम सेकंड में छत्तीसगढ़ ने 76-71 अंक से जीत हासिल कर फेडरेशन कप का खिताब जीत लिया।
राज्यपाल की मौजूदगी में लाइट गोल
खेल एवं युवा कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ बास्केटबाल संघ की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में बिजली ने भी बाधा खड़ी की। तब मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल शेखर दत्त सहित सभी अतिथि मौजूद थे। इस दौरान पुरुष वर्ग में आईओबी और वेस्टर्न रेलवे के बीच फाइनल मुकाबले का अंतिम क्वार्टर खेला जा रहा था। वेस्टर्न रेलवे ने 60-51 से बढ़त बनाई थी। 10 मिनट के अंतिम क्वार्टर के 9 मिनट 39 सेकंड में ही इनडोर स्टेडियम की बिजली गुल हो गई। इसके बाद मैच रोकना पड़ गया। करीब छह मिनट तक बिजली गुल रही और खेल पूरे 12 मिनट तक रुका रहा। इस दौरान •ाारतीय बास्केटबाल संघ के सचिव हरीश शर्मा और खेल मंत्री लता उसेंडी का उद्बोधन कराया गया। सुश्री उसेंडी ने अपना उद्बोधन शुरू किया और कुछ ही देर में बिजली  आ गई।

खेलों के आयोजन लगातार होते रहें : राज्यपाल

फेडरेशन कप बास्केटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल शेखर दत्त ने कहा कि खुशी की बात है कि इनडोर स्टेडियम के उद्घाटन के फौरन बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जितनी भी खेल की सुविधाएं हैं वहां लगातार स्पर्धाएं, कोचिंग और खेल होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि बास्केटबाल काफी रोमांचक और स्फूर्ति वाला खेल है। राज्यपाल श्री दत्त ने आईओबी और वेस्टर्न रेलवे के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का लुत्फ  उठाया। उन्होंने कहा कि दोनों ही टीमों ने काफी उम्दा खेल का प्रदर्शन किया और उनका खेल देखकर उम्मीद है कि और भी कई लोग बास्केटबाल में रूचि लेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खेल की दृष्टि से प्रगतिशील प्रदेश है और खेल के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत इस बात की है कि बच्चों के पालक खेल के प्रति प्रोत्साहन दें जिससे वे खेलने के लिए आगे आएं।
झारखंड में भी मिलेगा पदक : लता उसेंडी
समारोह की विशेष अतिथि खेल मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिला बास्केटबाल टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया है और उन्हें उम्मीद है कि झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स में भी मेजबान टीम काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी और पदक हासिल करेगी। सुश्री उसेंडी ने कहा कि हाल ही में छत्तीसगढ़ ने कराते में नेशनल गेम्स का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है जो राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल की बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ खेलों का भी विकास हो रहा है।
खेलों का वातावरण बना है : बृजमोहन
फेडरेशन कप के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से राजधानी के साथ-साथ प्रेदश में भी खेलों का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन सही मायने में 25वीं फेडरेशन कप बास्केटबाल प्रतियोगिता के साथ हुआ। श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव की बात है कि महिला टीम ने फेडरेशन कप का स्वर्ण पदक हासिल किया।
टाप फोर टीमें
महिला वर्ग
1. छत्तीसगढ़
2. दक्षिण रेलवे
3. दिल्ली
4. केरल
पुरुष वर्ग
1. वेस्टर्न रेलवे
2. अईओबी चेन्नई
3. इंडियन आर्मी
4. ओएनजीसी
नेशनल गेम्स के लिए बास्केटबाल की टीमें घोषित
34वें नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष बास्केटबाल टीमें घोषित कर दी गई है। महिला टीम की कमान अंजु लकड़ा को दी गई है और पुरुष टीम का कप्तान अजय प्रताप सिंह को बनाया गया है। राज्य की महिला टीम में कप्तान अंजु लकड़ा, सीमा सिंह, भारती नेताम, पुष्पा, अकांक्षा सिंह, अरुणा किंडो, एल दीपा, शोषण तिर्की (सभी दपूम रेलवे बिलासपुर), कविता, जेलना जोश (बीएसपी), पूजा देशमुख (रायपुर), निकिता गोदामकर (राजनांदगांव), मुख्य कोच राजेश पटेल, सहायक कोच इकबाल अहमद खान, प्रबंधक साजी टी थामस शामिल हैं। पुरुष वर्ग की टीम में अजय प्रताप सिंह कप्तान, किरणपाल सिंह, पवन तिवारी, अंकित पाणिग्रही, नलीन शर्मा,   श्याम सुंदर, समीर राय, लुमेंद्र साहू, मनोज सिंह, सुशांत, आशुतोष सिंह, जानकी रामनाथ, मुख्य कोच आरएस गौर, सहायक कोच मो. असलम, प्रबंधक निलंजन नियोगी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की टीमों से राज्य संघ के चेयरमेन सोनमणी बोरा, अध्यक्ष राजीव जैन, उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर, विजय डब्ल्यू देशपांडे, कमल सिंघल सहित कई पदाधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है।